{"_id":"67e5935203fe5835650f6446","slug":"report-on-drivers-in-case-of-five-people-getting-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1035-136360-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पांच लोगों के घायल होने के मामले में चालकों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पांच लोगों के घायल होने के मामले में चालकों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
उझानी। कछला घाट समेत एक अन्य स्थान पर सड़क हादसों में महिलाओं समेत पांच लोगों के घायल होने के बाद दोनों वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला पिछले सप्ताह का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरौल पुख्ता के मजररा गुलाबगढ़ी निवासी बाइक सवार विनोद कुमार और उनके दोस्त बबलू को बरेली-मथुरा हाईवे पर रोडवेज बस ने चपेट में ले लिया था। हादसे में घायल बबलू और विनोद का बरेली में इलाज चल रहा है। घायलों में विनोद के भाई राजेश की ओर से पुलिस ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इसके अलावा बुधवार सुबह कछला घाट पर कार की चपेट में आने से घायल मथुरा जिले के दशरथ सिंह, उनकी पत्नी मोनिका और बुजुर्ग मां गुड्डो देवी के घायल होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार कब्जे में ले ली है। संवाद