{"_id":"68b89c872a6f9eff7b0c7294","slug":"rejuvenation-of-badaun-railway-station-work-going-on-at-a-slow-pace-badaun-news-c-123-1-sbly1001-146305-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदायूं रेलवे स्टेशन का कायाकल्प... धीमी गति से चल रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदायूं रेलवे स्टेशन का कायाकल्प... धीमी गति से चल रहा काम
विज्ञापन
बदायूं रेलवे स्टेशन पर चल रहा काम। संवाद
बदायूं। बदायूं रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए अमृत भारत योजना के तहत शुरू किया गया कार्य अधूरा है। योजना के तहत मार्च 2024 तक काम पूरा होना था। इससे यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल रही है। अभी भी काम धीमी गति से चल रहा है।
रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिए 4.68 करोड़ रुपये के दिए गए थे। इसमें वाहन स्टैंड का विस्तार, आरक्षण कार्यालय से मुख्य प्रवेश पोर्टिको तक कवर्ड पाथवे, बुकिंग हाल में फॉल सीलिंग और प्लेटफॉर्म व पार्सल कार्यालय के बीच प्रतीक्षालय का निर्माण होना है। पैदल उपरिगामी पुल से प्लेटफॉर्म के छज्जे तक कवर्ड पाथवे, दोनों प्लेटफार्मों पर पर्याप्त संख्या में वाटर बूथ, आधुनिक यूरिनल्स, वॉश बेसिन और दिव्यांग प्रसाधन को और बेहतर बनाना है। अभी तक इन सभी काम बाकी है।
अभी प्लेटफॉर्म के छज्जे तक कवर्ड पाथवे बनाने का काम चल रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया था, लेकिन हकीकत यह है कि अभी तक केवल टीनशेड डालने और मुख्यद्वार के फर्श को ऊंचा करने का काम ही चल रहा है। स्थिति यह है कि बरसात के मौसम में भी यात्रियों को भीगते हुए प्लेटफॉर्म पार करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि अमृत भारत योजना की घोषणा के बाद उन्हें उम्मीद थी कि स्टेशन का कायाकल्प समय पर पूरा होगा, लेकिन काम की धीमी गति से निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन
-- -- -- --
वर्जन-
- स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे यात्रियाें को पूर्ण रूप से सभी सुविधाएं मिल सकेगी। - विपिन कुमार, स्टेशन मास्टर