फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Regular Operations of Badaun-New Delhi Intercity Express Begin Today

Budaun News: बदायूं-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित संचालन आज से

Fri, 17 Apr 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Regular Operations of Badaun-New Delhi Intercity Express Begin Today
बदायूं। क्षेत्रीय यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए रेल मंत्रालय ने बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार कासगंज तक कर दिया है। 13 अप्रैल को बदायूं में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने इस ट्रेन का शुभारंभ किया था। अब 16 अप्रैल से नई दिल्ली से कासगंज और 17 अप्रैल से कासगंज से नई दिल्ली के बीच इस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू होने जा रहा है। इससे बदायूं सहित पूरे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के अनुसार, 14316 नई दिल्ली-कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस नई दिल्ली से शाम 4:35 बजे प्रस्थान करेगी और पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव करते हुए रात 10:00 बजे बरेली, 10:45 बजे बदायूं, 11:00 बजे उझानी और 11:32 बजे सोरों शूकर क्षेत्र पहुंचकर अगले दिन 12:10 बजे कासगंज पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहीं वापसी में 14315 कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 17 अप्रैल से कासगंज से तड़के 2:50 बजे रवाना होकर 3:08 बजे सोरों, 3:37 बजे उझानी, 3:55 बजे बदायूं और 4:55 बजे बरेली पहुंचने के बाद पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह 10:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 9 आरक्षित द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान और 2 वातानुकूलित चेयर कार शामिल हैं।

इस मार्ग विस्तार से बदायूं, उझानी, सोरों और कासगंज क्षेत्र के यात्रियों को सीधे दिल्ली तक आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे व्यापार, शिक्षा और चिकित्सा जैसे कार्यों के लिए यात्रा करना अधिक सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed