{"_id":"69cc13763e82a5539c08da57","slug":"record-payments-on-the-last-day-of-the-financial-year-over-90-crore-released-badaun-news-c-123-1-sbly1001-160612-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रिकॉर्ड भुगतान, 90 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रिकॉर्ड भुगतान, 90 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में स्थित नजारत में काम करते नाजिर। संवाद
- फोटो : टूंडला में ट्रेन स्कॉर्ट के साथ मारपीट करने वाले गिरफ्तार रेलयात्री पुलिस
बदायूं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन जिले में बजट खपत को लेकर दिनभर गतिविधि देखने को मिली। महावीर जयंती के कारण मंगलवार को सरकारी अवकाश घोषित था, लेकिन वर्ष के आखिरी दिन का दबाव इतना अधिक था कि अधिकांश सरकारी कार्यालय खुले रहे। अधिकारी और कर्मचारी दिनभर फाइलों के निस्तारण और बिल पास कराने में जुटे रहे, ताकि निर्धारित बजट समय पर खर्च किया जा सके।
जिले में मंगलवार सुबह से ही मुख्य कोषागार से लेकर नजारत, कलक्ट्रेट, लोक निर्माण विभाग, बीएसए विभाग, विकास भवन, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों के कर्मचारी अपने-अपने बिल तैयार कर ट्रेजरी कार्यालय पहुंचते रहे। भुगतान प्रक्रिया को तेजी देने के लिए विभागीय स्तर पर भी लगातार समन्वय किया गया। स्थिति यह रही कि कोषागार बंद होने के निर्धारित समय तक भुगतान की प्रक्रिया जारी रही और अंतिम क्षणों तक बिल जमा कराए जाते रहे।
जिले में अंतिम दिन करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। यह भुगतान विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं और अन्य सरकारी मदों से जुड़े बिलों के माध्यम से किया गया। बजट की समयसीमा समाप्त होने के कारण किसी भी विभाग ने राशि शेष न रहने देने की पूरी कोशिश की। वरिष्ठ कोषाधिकारी विकास चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष के समापन के चलते अंतिम दिन भुगतान का दबाव काफी अधिक रहता है। सभी विभागों के बिल समय पर पास किए गए और ट्रेजरी द्वारा नियमानुसार भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कर्मचारियों ने अवकाश के दिन भी जिम्मेदारी के साथ कार्य किया।
विज्ञापन
20 करोड़ रुपये किए गए सरेंडर
लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों को बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। विभिन्न कारणों की वजह से विभाग समय पर बजट पर 100 प्रतिशत खर्च नहीं कर सका। इसकी वजह से तीन डिवीजन से मिलकर करीब 20 करोड़ रुपये शासन को सरेंडर करना पड़ा।
विभाग का नाम
खर्च की गई धनराशि
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय 99.99%
पंचायती राज विभाग 99.53%
जिला बेसिक शिक्ष विभाग 99.28%
पुलिस विभाग 98.93%
लोक निर्माण विभाग 96.78%
आयुर्वेद विभाग 94.95%
सीएमएस 94.80%
सीएमओ (स्वास्थ्य विभाग) 94.59%
एमआई 93.85%
महाराणा प्रताप 93.44%
राजकीय डिग्री कालेज 92.73%
लोक निर्माण विभाग 92.70%
जिला संप्रेक्षा 91.47%
वन विभाग 90.93%
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन बजट खपाने की पूरी स्थिति अभी सामने नहीं आ सकी है। ज्यादातर विभागों में इससे जुड़ा काम लगभग पूरा कर दिया गया है। - अवनीश राय, डीएम

कलक्ट्रेट में स्थित नजारत में काम करते नाजिर। संवाद- फोटो : टूंडला में ट्रेन स्कॉर्ट के साथ मारपीट करने वाले गिरफ्तार रेलयात्री पुलिस