फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Read Hindi, Urdu, Sanskrit, Oriya and Kannada Ramayana in Government Library

Budaun News: राजकीय लाइब्रेरी में पढ़े हिंदी, उर्दू, संस्कृत, उड़िया और कन्नड़ रामायण

Thu, 24 Jul 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Read Hindi, Urdu, Sanskrit, Oriya and Kannada Ramayana in Government Library
पुस्तकालय में रखी रामायण। संवाद
बदायूं। राजकीय लाइब्रेरी अब फिर से पाठकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। लंबे समय से उपेक्षा की शिकार यह लाइब्रेरी अब नए रूप में नजर आ रही है। बीते आठ महीनों में यहां करीब 700 नई किताबें लाई गईं हैं। यहां पर हिंदी, उर्दू, संस्कृत, उड़िया और कन्नड़ भाषा में रामायण उपलब्ध है। इससे पुस्तकालय का वातावरण फिर से जीवंत हो गया है।
विज्ञापन

राजकीय पुस्तकालय में धार्मिक साहित्य के साथ-साथ साहित्यिक और शैक्षणिक पुस्तकें भी लाई गईं हैं। कबीर, तुलसीदास, सूरदास और जयशंकर प्रसाद जैसे कवियों की रचनाएं अब पाठकों को उपलब्ध कराई गईं हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए नीट, यूपीएससी, एसएससी से संबंधित पुस्तकें भी रखी गई हैं। पुस्तकालय में रामायण की पांच भाषाओं में संस्करण लाए गए हैं। यह हिंदी, उर्दू, संस्कृत, उड़िया, कन्नड़ में हैं। खास बात यह है कि इन सभी भाषाओं के साथ हिंदी अनुवाद भी उपलब्ध है, ताकि हर पाठक उसका आनंद ले सके।
विज्ञापन

----------
माह-- इतनी लाई गईं पुस्तक
दिसंबर 2024- 125
मार्च 2025- 250
जुलाई 2025- 300
---------
वर्जन-
- पुस्तकालय में पाठकों की मांग और रुचि को प्राथमिकता दी जा रही है। भविष्य में पुस्तकालय में डिजिटल और ई-पुस्तक सुविधा शुरू करने की योजना पर भी विचार चल रहा है। - विकास कुमार मिश्रा, प्रभारी अधिकारी पुस्तकालय

पुस्तकालय में रखी रामायण। संवाद

पुस्तकालय में रखी रामायण। संवाद

पुस्तकालय में रखी रामायण। संवाद

पुस्तकालय में रखी रामायण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed