{"_id":"69c2de8d86ca69025e0ee88a","slug":"ration-stock-running-low-case-may-be-registered-against-accused-ajays-mother-badaun-news-c-123-1-bdn1036-160108-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: राशन का स्टॉक कम, आरोपी अजय की मां पर दर्ज हो सकता है केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: राशन का स्टॉक कम, आरोपी अजय की मां पर दर्ज हो सकता है केस
विज्ञापन
बदायूं। एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के बाद प्रशासन ने अब आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिवार पर शिकंजा और कस दिया है। मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह की मां किरन देवी के नाम संचालित राशन कोटे की दुकान को पहले ही निलंबित किया जा चुका है, वहीं अब जांच में राशन का स्टॉक कम मिलने की बात सामने आ रही है। ऐसे में अब आरोपी की मां के खिलाफ भी केस दर्ज हो सकता है।
हत्याकांड के बाद जहां मुख्य आरोपी जेल में बंद है, वहीं उसके परिजन फरार बताए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को राशन वितरण में परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने निलंबित दुकान का संबद्धीकरण पास के गांव भगौतीपुर के कोटेदार बाबूराम के नाम कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि अब पूर्ति विभाग की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।
रिकॉर्ड के सापेक्ष दुकान में गेहूं, चावल और बाजरा का स्टॉक कम पाया गया है, जिससे गड़बड़ी की आशंका गहरा गई है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। यदि स्टॉक में कमी की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।