{"_id":"61648f718ebc3ed3bd7d60bb","slug":"ramlila-badaun-news-bly462603475","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीलाः विष्णु ने तोड़ा नारद का मोह, अयोध्या में जन्मे श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीलाः विष्णु ने तोड़ा नारद का मोह, अयोध्या में जन्मे श्रीराम
विज्ञापन
रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गांधी पार्क में चल रहे रामलीला महोत्सव में रौनक बढ़ने लगी है। दूसरे दिन रामलीला का मंचन देखने काफी संख्या में लोग पहुंचे। प्रांगण में प्रदर्शनी के साथ दुकानें और खेल-तमाशे भी सज चुके हैं। दूसरे दिन नारद मोह, श्रीराम जन्म, ताड़का वध और मुनि आगमन की लीला का मंचन किया गया।
सोमवार को श्री रामलीला का मंचन श्री गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ। कलाकारों ने नारद मोह का मंचन करते हुए दिखाया कि किस तरह से नारद ध्यान लगाकर तपस्या में लीन हो जाते हैं। इस तपस्या से इंद्र का सिंहासन हिल उठता है। इंद्र अप्सराओं के साथ कामदेव को नारद की तपस्या तोड़ने के लिए भेजते हैं। कामदेव और अन्य अप्सराएं उनकी तपस्या को भंग नहीं कर पाते। नारद मुनि को लगता है कि उन्होंने बड़ा काम किया है, इसका उनको अभिमान हो जाता है। इसके बाद भगवान विष्णु नारद के अभिमान को तोड़ते हैं। इसके साथ ही श्रीराम जन्म और अयोध्या में मुनियों के आने की लीलाओं का भी मंचन किया गया। दूसरे दिन रामलीला महोत्सव में पुलिस के साथ नगर पालिका ने भी व्यवस्था भी संभाल ली। संवाद