{"_id":"68fa82c59578f35f31054a23","slug":"ramlila-and-agricultural-exhibition-in-bisauli-from-tomorrow-badaun-news-c-123-1-bdn1010-149505-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिसौली में रामलीला और कृषि प्रदर्शनी कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिसौली में रामलीला और कृषि प्रदर्शनी कल से
विज्ञापन
बिसौली में रामलीला और प्रदर्शनी के लिए पहुंचा झूलों का सामान। संवाद
बदायूं। बिसौली नगर में श्री जनता रामलीला एवं कृषि प्रदर्शनी मैदान में मेले की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। इस वर्ष मेले में आकर्षक दुकानों, चाट-पकौड़ी के स्टॉलों और रंग-बिरंगे झूलों की भरमार रहेगी। मेला 25 अक्तूबर से पांच नवंबर तक चलेगा।
मेले का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता करेंगे। जनता नाट्य परिषद के स्वंयसेवी कलाकारों द्वारा इंजीनियर राम प्रकाश गुप्ता, रामजी एवं शिक्षक अनुज गुप्ता के निर्देशन में रामलीला का मंचन किया जाएगा। कलाकारों ने बताया कि इस बार मंचन में विशेष साज-सज्जा, लाइटिंग और ध्वनि व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि दर्शकों को भव्यता और दिव्यता का अनुभव हो।
27 अक्तूबर को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य बरात का शुभारंभ लक्ष्मीनारायण बड़े मंदिर से होगा। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रजप्रांत दुर्विजय सिंह शाक्य शुभारंभ कराएंगे। नगरवासियों में इस आयोजन को लेकर अपार उत्साह देखा जा रहा है।