{"_id":"66bd271c478d08a062010974","slug":"rakshabandhan-preparations-complete-sisters-will-travel-for-free-on-18th-and-19th-august-badaun-news-c-123-1-sbly1004-124181-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रक्षाबंधन की तैयारियां पूरी, 18 और 19 अगस्त को मुफ्त में यात्रा करेंगी बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रक्षाबंधन की तैयारियां पूरी, 18 और 19 अगस्त को मुफ्त में यात्रा करेंगी बहनें
Thu, 15 Aug 2024 03:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर बहनाें को मुफ्त में यात्रा कराने की तैयारियां पूरी कर ली है। 18 व 19 अगस्त को रोडवेज बसों में बहनें मुफ्त में यात्रा करेंगी। पहले जिले में तहसीलों तक बसों को भेजा जाएगा। इसके बाद लंबी दूरी के रूटों पर बसें दौड़ाई जाएंगी। जो चालक और परिचालक लगातार ड्यूटी करेंगे। उन्हें प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।
रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री के आदेशानुसार पर इस बार भी 18 और 19 अगस्त को बहनों के लिए मुफ्त सेवाएं दी जाएगी।दोनों दिन लगातार बसों का संचालन कराने के लिए रूटचार्ट तैयार कर लिया गया है। एआरएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि डिपो के पास 143 सरकारी और 41 अनुबंधित बसें हैं। सभी बसों का संचालन कराया जाएगा। रक्षा बंधन को देखते हुए बसों को पहले ही फिट करा लिया गया था। सभी चालक-परिचालकों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। जिस रूट की सबसे ज्यादा महिलाएं होंगी पहले उस मार्ग पर बसों को भेजा जाएगा। रक्षाबंधन के त्योहार पर बरेली, बिसौली, कादरचौक, उझानी, सहसवान और दातागंज जैसे लोकल मार्गों पर ज्यादा आवागमन रहता है। पहले इन मार्गों पर बसों को चलाया जाएगा। इस दौरान बसों में सफर करने वाले पुरुष यात्रियों से किराया वसूला जाएगा।
छह दिन लगातार बस चलाने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
परिवहन निगम के नियम के अनुसार छह दिन लगातार बस चलाने और अच्छा लोड फैक्टर आने पर ही प्रोत्साहन धनराशि दी जाती है। इसमें चालकों को 1800 किलोमीटर बस चलाने पर 1200 रुपये दिए जाएंगे जबकि परिचालकों को 1800 किलोमीटर चलने पर 55 पैसे प्रतिकिलोमीटर के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस दौरान कार्यालय में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को भी 500 रुपये दिए जाएंगे।