फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rakshabandhan is today, sisters did a lot of shopping

Budaun News: रक्षाबंधन आज, बहनों ने की जमकर खरीदारी

Sat, 09 Aug 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan is today, sisters did a lot of shopping
रा​खियां खरीदतीं बहने। संवाद
बदायूं। रक्षाबंधन पर्व को लेकर राखी बाजार में भीड़ रही। बहनों ने भाइयों के लिए अपने-अपने पसंद की राखी खरीदीं। दुकानों पर 10 से लेकर दो सौ रुपये तक की राखियां बिकीं। देर रात तक बाजार गुलजार रहे। वहीं, मिठाई की दुकानों पर दिन भर भीड़ रही।
विज्ञापन


शहर में सराफा बाजार से लेकर टिकटगंज के बीच राखी की दुकानें सजी हैं। रक्षाबंधन से ठीक पहले शुक्रवार को बहनों ने जमकर खरीदारी की। दिनभर ही यहां राखियों को खरीदने के लिए बहनों की भीड़ रही। दुकानों पर अलग-अलग डिजाइन की राखियां थीं। कलावे व शंख वाली राखी लोगों ने ज्यादा खरीदी। इसके अलावा सराफा की दुकानों पर सोने-चांदी की राखी भी उपलब्ध हैं। चांदी की राखी एक हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की हैं। सोने की राखी की शुरुआत तकरीबन 50 हजार रुपये से लेकर मांग के मुताबिक तक है। हालांकि इसकी मांग बहुत कम है। इसके अलावा शृंगार का सामान खरीदने के लिए भी देर शाम बाजार में महिलाओं की चहल-पहल रही।
विज्ञापन


बच्चों को पसंद आई डोरेमॉन, भीम वाले कार्टून की राखियां
छोटे भाइयों के लिए बहनें कार्टून वाली राखी पसंद कर रहीं हैं। इनमें इस बार लाइटिंग वाली राखी भी आई हैं। इनकी कीमत 30 से 60 रुपये तक है। इनमें सबसे ज्यादा मोटू-पतलू, बेन-टेन, डोरेमॉन, हनुमान और भीम वाली राखियां बिक रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डाकघर सेवा ठप, नहीं भेजी जा सकीं राखियां
अपने भाइयों के लिए डाक से राखी भेजने की व्यवस्था शुक्रवार को ठप रही। दिन भर बहनों की भीड़ डाकघर में लगी रही। डाक पाल जाविर ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से राखियों को भेजने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
--


मिठाई की दुकान पर भीड़, गिफ्ट पैक भी खूब बिके
शुक्रवार को सुबह से ही मिठाई की दुकानें सज गईं। सुभाष चौक, रजई चौक, ओवरब्रिज के नीचे, भामाशाह चौक, हलवाई चौक, इंद्रा चौक, रेलवे व रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित दुकानें सजी रही। भाइयों के घर जा रहीं बहनों ने दुकानों से मिठाई खरीदी। कई दुकानों पर रक्षाबंधन का गिफ्टपैक बनाया गया था। इसमें मिठाई के साथ चॉकलेट व अन्य चीजें थी। इसके अलावा ड्राईफ्रूट भी खूब बिके। देर शाम को मिठाई की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई जो रात तक रही। संवाद
--

95 वर्ष बाद भद्रा रहित षष्ठ शुभ अद्भुत संयोगों में मनाया जाएगा रक्षाबंधन
95 वर्ष बाद रक्षाबंधन पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इसमें सौभाग्य, शोभन, सर्वार्थ सिद्धि, रवि, समसप्तक एवं नव पंचम योग प्राप्त हो रहे हैं। आचार्य राजेश कुमार शर्मा बताते हैं कि भद्रा का उदय सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी आठ अगस्त को दोपहर 2:15 से होगा जो कि रात्रि 1:54 तक रहेगा। पूर्णिमा तिथि आठ अगस्त को 2:15 से अगले दिन नौ अगस्त को दिन में 1:26 तक रहेगी। ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व उदया तिथि यानी नौ अगस्त को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मकर राशि के स्वामी शनि और सूर्य आपस में समसप्तक योग बना रहे हैं।


राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 5:27 से 6:07 बजे तक, सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह 6:07 से 8:22 बजे, विजय मुहूर्त सुबह 10:51 से दोपहर 12:04 तक, अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 11:52 से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा। यहां हम कह सकते हैं प्रातः 5:27 से दोपहर 1:26 तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ रहेगा।

राखियां खरीदतीं बहने। संवाद

राखियां खरीदतीं बहने। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed