फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Railway boom barrier breaks due to collision with auto rickshaw, causing traffic jam

Budaun News: ऑटो रिक्शा की टक्कर से रेलवे बूम बैरियर टूटा, लगा जाम

Tue, 02 Dec 2025 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Railway boom barrier breaks due to collision with auto rickshaw, causing traffic jam
बिनावर। बरेली–मथुरा हाईवे पर स्थित मलगांव रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार से आ रहे एक ऑटो रिक्शा चालक ने लापरवाही दिखाते हुए बंद हो रहे रेलवे बूम बैरियर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बैरियर टूट गया। इससे हाईवे पर दोनों दिशाओं में करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन


हादसा दिन में करीब 11 बजे हुआ। बैरियर टूटने के बाद फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। गर्मी और भीड़ के बीच मोटरसाइकिल, कार, बस और ट्रकों का बहाव रुकने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्कूली वाहनों सहित एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बैरियर को हटाकर लाइन क्लियर कराने में जुट गई। पुलिस ने मौके से ऑटो चालक पप्पू निवासी नई बस्ती बिनावर को हिरासत में ले लिया और उसका ऑटो भी ज़ब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चालक अत्यधिक रफ्तार में था और क्रॉसिंग बंद होते समय बैरियर पार करने की कोशिश कर रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बैरियर को अस्थायी रूप से ठीक कर यातायात बहाल कराया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे क्रॉसिंग पर निगरानी बढ़ाने और लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



शहर में जाम से दिनभर जूझे लोग
शहर में लालपुर से शमशान घाट तक सोमवार को भीषण जाम लगा रहा। इसके अलावा कचहरी, पुरानी चुंगी, इंदिरा चौक से लेकर दातागंज मोड़ के पास भी जाम लगा रहा। जाम के चलते स्कूली बच्चे, महिलाओं व राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग परेशान रहे। जाम की समस्या के समाधान के लिए भले ही हर समय यातायात पुलिस की तैनाती का दावा किया जाता हो लेकिन शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था देखकर यही लगता है कि यहां पर ट्रैफिक का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed