फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rahul lost his life while saving his brother-in-law and sister-in-law in budaun

Budaun: साले-सलहज की जान बचाने में जिंदगी गंवा बैठा राहुल, होली पर दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sat, 15 Mar 2025 03:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 03:10 PM IST
सार

जिस वक्त लोग होली के रंगों से सराबोर थे, उसी वक्त कुंवरगांव के वार्ड संख्या छह स्थित ससुराल आए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि उसका साला और सलहज गंभीर रूप से झुलस गए। 

विज्ञापन
Rahul lost his life while saving his brother-in-law and sister-in-law in budaun
राहुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव के वार्ड संख्या छह स्थित ससुराल आए युवक राहुल की करंट लगने से मौत हो गई। बिसौली निवासी राहुल (28) पुत्र सूरज पाल शुक्रवार को होली खेलने कुंवरगांव कस्बा स्थित अपनी ससुराल आया था। दोपहर करीब 11 बजे राहुल का साला राजवीर पुत्र रामभजन कूड़ा करकट लोहे की पारात में भरकर घर के पीछे बने तालाब में फेंकने गया था। उसके घर के पीछे से ही हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। 

विज्ञापन


जब राजवीर ने कूड़ा फेंका तो लोहे की परात हाईटेंशन लाइन से छू गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। राजवीर की चीख सुन उसकी पत्नी सरला पहुंची। उसने पति को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। इसी बीच राहुल ने दोनों को बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार के लोग तीनों लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर आए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंBareilly News: दो बाइक भिड़ीं... ससुराल में होली खेलने जा रहे युवक की मौत, दो अन्य गंभीर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजवीर और उसकी पत्नी सरला को प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया। हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने राहुल के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कुंवरगांव एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल 
परिवारवालों के मुताबिक राहुल अपनी पत्नी अनीता को बगैर बताए ही रंग खेलने ससुराल आ गया था। उसके मन में शायद ये नहीं आया होगा कि अब वह जिंदा घर वापस नहीं आएगा। परिजन बताते हैं कि राहुल बेहद मेहनती था। राहुल की मौत ने पत्नी अनीता को झकझोर कर रख दिया है। उनके दो बच्चे निष्ठा और दक्ष हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है।  होली की खुशियां मातम में बदल गईं। पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। 

हादसे को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा
तीन लोगों के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने को लेकर कस्बे में तरह तरह की चर्चाएं हैं। चर्चा है कि शराब के रुपये मांगने को लेकर राजवीर का घर में झगड़ा हुआ था। रुपये न मिलने पर उसने तार को पकड़ लिया था। तभी उसे बचाने के प्रयास में पत्नी सरला और बहनोई राहुल भी झुलस गए थे। हालांकि पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि राजवीर लोहे की परात से कूड़ा डाल रहा था। उसी दौरान परात तार से छू गई थी। जिससे वह हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया था। उसे बचाने के प्रयास में पत्नी सरला व बहनोई राहुल भी चपेट में आ गए थे।

हादसे से गुस्साए लोगों का विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन
हादसे के बाद शनिवार को कुंवरगांव कस्बे की महिलाओं ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर हाईटेंशन लाइन हटवाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि इससे पहले भी इस हाईटेंशन लाइन से हादसे हुए हैं। बावजूद इसके विद्युत निगम ने सबक नहीं लिया। हाईटेंशन लाइन इस कदर ढीली और जर्जर है, जिससे हर समय हादसे का खतरा रहता है। तमाम शिकायतों के बाद भी कुंभकर्णी नींद में सोए विद्युत निगम के अफसरों की नींद नहीं टूट रही। 

यह भी पढ़ें- बड़ी खबरें: बरेली में होली पर भाई का कत्ल, शाहजहांपुर में दंपती की मौत; पीलीभीत में छह टुकड़ों में मिला शव

अब वह इस लाइन को हटवा या दुरुस्त होने के बाद ही यहां से हटेंगे। प्रदर्शनकारी हादसे में मृतक के पीड़ित परिजनों को मुआवजे की मांग कर रहे थे। इधर, उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की और कहा कि वह उनकी समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि अवर अभियंता होली की छुट्टी पर है। जबकि उपखंड अधिकारी का बेटा अस्वस्थ है। इसकी वजह से वो भी अवकाश पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed