{"_id":"6af52cba494787acbc04ccbe","slug":"rohit-murder-case-main-accused-waris-arrested-in-an-encounter-who-carried-a-reward-of-50000-rs-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित हत्याकांड: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी मुख्य आरोपी वारिस गिरफ्तार, एक सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित हत्याकांड: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी मुख्य आरोपी वारिस गिरफ्तार, एक सिपाही भी घायल
Thu, 12 Nov 2026 08:35 AM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, दातागंज
संवाद न्यूज एजेंसी, दातागंज
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 12 Nov 2026 08:35 AM IST
सार
रोहित हत्याकांड के मुख्य आरोपी 50 हजार के इनामी वारिस को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ, जबकि रोहित की हत्या रामलीला मेले में चाकू मारकर की गई थी।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी वारिस गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामलीला मेले में चाकू मारकर की गई रोहित की हत्या के मामले भागे 50 हजार के इनामी मुख्य आरोपी वारिस को पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के अलापुर थाना क्षेत्र के रमजानपुर की पुलिया के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वारिस के दोनों पैरों में गोली लगी। गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किये है।
विज्ञापन
वारिस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी घटना के बाद से भागा हुआ था। दातागंज थाने के गांव बेहटा माधौ निवासी रोहित (25) सात नवंबर को अपने दोस्त रितिक के साथ दातागंज में रामलीला मेला देखने गया था। वहां मीना बाजार में खिलौने की दुकान पर खिलौने के रेट को लेकर दुकानदार रईस अहमद और उसके बेटे वारिस से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विवाद बढ़ने पर वारिस और उसके साथियों ने रोहित व रितिक पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में रोहित की मौत हो गई थी, जबकि रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने आठ नवंबर को रईस अहमद को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी वारिस पुलिस की पकड़ से बाहर था। उसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई थीं।
विज्ञापन
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि घटना के बाद एक आरोपी को जेल भेज दिया था। वारिस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। अलापुर से रमजानपुर पुलिया के पास बृहस्पतिवार तड़के इसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की, तब उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जबावी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। एक आरक्षी भी घायल हुआ है। आरोपी से तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस बरामद हुए है। आरोपी पर डीआईजी की ओर से इनाम घोषित किया गया था।