{"_id":"6916367214a69766000116ae","slug":"pulse-polio-nsid-campaign-will-be-conducted-in-badaun-and-pilibhit-in-the-division-badaun-news-c-123-1-sbly1001-150833-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मंडल में बदायूं और पीलीभीत में चलेगा पल्स पोलियाे एनएसआईडी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मंडल में बदायूं और पीलीभीत में चलेगा पल्स पोलियाे एनएसआईडी अभियान
विज्ञापन
बदायूं। पोलियो उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष पल्स पोलियाे एनएसआईडी (उप-राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस) अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। महानिदेशक परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश ने बरेली मंडल में बदायूं व पीलीभीत सहित 33 जिलों को 14 दिसंबर से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर शासन स्तर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं कि वे भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान को पूरी गंभीरता के साथ संचालित करें।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान का शुभारंभ 14 दिसंबर 2025 को बूथ दिवस के रूप में किया जाएगा, जबकि 15 से 19 दिसंबर तक घर-घर जाकर पोलियो टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद बी टीम की विशेष गतिविधि 22 दिसंबर को आयोजित होगी। साथ ही कहा कि अभियान की सफलता के लिए जनपद स्तर पर तैयारियां नवंबर से ही शुरू की जाएंगी।
जनपद स्तरीय कार्यशाला नवंबर के तीसरे सप्ताह में और टास्क फोर्स बैठकें तीसरे व चौथे सप्ताह में आयोजित होंगी। इसी दौरान माइक्रो प्लान का अद्यतन कार्य पूरा किया जाएगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में ब्लॉक व तहसील स्तरीय टास्क फोर्स बैठकें होंगी। वैक्सीनेटर और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण भी इसी सप्ताह में कराया जाएगा। वहीं, सामाजिक जागरूकता अभियान दिसंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग टीकाकरण के महत्व को समझें। निर्देशों में डीएम और संबंधित अधिकारियों को जनपद, तहसील व ब्लॉक स्तर पर पोलियो टास्क फोर्स (डीटीएफ, टीटीएफ, बीटीएफ) की नियमित बैठक कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
ईंट भट्टों, निर्माण स्थलों पर दें विशेष ध्यान
महानिदेशक ने कुछ जगहों को अति संवेदनशील बताया है। कहा कि उन जगहों पर खासा ध्यान रखा जाए। जिसमें ईंट भट्टों, निर्माण स्थलों, घुमंतू परिवारों और झुग्गी-झोंपड़ी इलाकों में रहने वाले सभी बच्चों तक वैक्सीन पहुंचाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। अभियान की दैनिक प्रगति का मूल्यांकन ब्लॉक और जनपद स्तर पर सायंकालीन बैठकों में किया जाएगा, ताकि कोई भी घर पोलियो टीकाकरण से छूट न जाए।
इन जनपदों में चलेगा अभियान
बदायूं के अलावा आगरा, आंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, भदोही, बांदा, चंदौली, इटावा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कुशीनगर, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मथुरा, मऊ, मिर्जापुर, पीलीभीत, सोनभद्र, उन्नाव, वाराणसी में यह अभियान चलाया जाएगा।
जिले में 14 दिसंबर से पल्स पोलियाे एनएसआईडी अभियान चलाया जाएगा। शासन से मिले निर्देशों के क्रम में बैठक और आगामी योजना पर काम होगा। -डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ