{"_id":"661985a2a355280e1a071454","slug":"property-worth-rs-640-lakh-of-two-gangster-accused-seized-badaun-news-c-123-1-sbly1004-116963-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गैंगस्टर के दो आरोपियों की 6.40 लाख की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गैंगस्टर के दो आरोपियों की 6.40 लाख की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
वजीरगंज में गैगस्टर के आरोपी की संपति जब्त कर सील करती पुलिस। संवाद
वजीरगंज। थाना पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर के दो आरोपियों की 6.40 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। क्षेत्र के गांव हतरा निवासी कामरान और उसके भाई फैजान के खिलाफ वर्ष 2021 में गोवध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। दोनों भाई लगातार गोवंशीय पशुओं की हत्या करके उनका मांस बेच रहे थे। इससे पुलिस ने उनके खिलाफ गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की थी।
शुक्रवार दोपहर सीओ सुनील कुमार, बिसौली तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला और इंस्पेक्टर राकेश कुमार डीएम के आदेश पर पुलिस टीम को लेकर हतरा गांव पहुंचे। उन्हाेंने गांव में डुगडुगी बजवाकर दोनों आरोपियों की 6.40 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। पुलिस टीम को देखकर गांव के कई लोग आ गए। दोनों आरोपी भाइयों का सामान भी मकान में रखा हुआ था।
पुलिस के कहने पर उनके परिवार वालों ने घर से सामान निकाल लिया। उसके बाद पुलिस ने मकान के दरवाजे पर ताला लगाकर सील कर दिया। मकान के बाहर संपत्ति जब्तीकरण का एक बैनर भी लगाया गया है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने गोवंशीय पशुओं का मांस बेचकर संपत्ति जुटाई है। इससे पुलिस ने उनका मकान जब्त कर लिया है।