फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Procession taken out with great pomp on the anniversary of Shri Ram temple

Budaun News: श्रीराम मंदिर के वार्षिकोत्सव पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

Mon, 13 Jan 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out with great pomp on the anniversary of Shri Ram temple
बिल्सी के कुटी मंदिर में रामलला की वर्षगांठ मनाते भक्त। संवाद
उझानी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर उत्साहित रामभक्तों ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। मुख्य बाजार समेत कई इलाकों में रामभक्तों का जोरदार स्वागत भी किया गया। डीजे की धुन पर युवक थिरकते और जमकर गुलाल उड़ाते नजर आए।
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम दरबार की झांकी और डीजे साउंड सिस्टम के साथ शोभायात्रा रविवार अपराह्न करीब चार बजे बिल्सी रोड बाजार स्थित बड़े महादेव के मंदिर से शुरू हुई। बाइपास होकर कछला रोड के रास्ते शोभायात्रा मुख्य बाजार, पुरानी अनाज मंडी और स्टेशन रोड के रास्ते घंटाघर चौराहा, बिल्सी रोड बाजार में पहुंची तो रामभक्त युवकों की टोलियों ने जमकर जश्न मनाया। गुलाल उड़ाते हुए शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों का बाजार में फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले मंदिर परिसर में पूजन भी किया गया। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और मंदिर-मठ कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रामभक्त युवकों का नेतृत्व किया। देर शाम बड़े महादेव के मंदिर परिसर पहुंचने पर शोभायात्रा धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। शोभायात्रा में भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, अमित प्रताप सिंह, योगेश प्रताप सिंह, रोनी सक्सेना, रजत गुप्ता, शिवम शर्मा, अरविंद शर्मा, संदीप सक्सेना, देवेश गुलाटी आदि समेत सैकड़ों की संख्या में हिंदूवादी कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रामलला की वर्षगांठ पर भक्तों ने काटा केक, पटाखे भी छोड़े
- बिल्सी के कुटी मंदिर में हुए कई धार्मिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। अयोध्या में विगत वर्ष हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में शनिवार की रात श्री महाकालेश्वर सेवा समिति एवं वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं ने भगवान राम के भजन गाकर माहौल राममय कर दिया। यहां राम के रूप में सजे दक्ष माथुर ने सभी का मनमोह लिया। लोगों ने भगवान राम के रूप में उनकी पूजा-अर्चना भी की।
इसके बाद सभी ने एकत्रित होकर आतिशबाजी छोड़कर जश्न मनाया। बाद में भगवान राम की आरती की गई। इसके बाद सभी ने केक काटा। प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मुन्ना वार्ष्णेय, उमेश चन्द्र वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, कुलदीप माथुर, अनुराग वार्ष्णेय, अर्पित वार्ष्णेय, अभय वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

वहीं, नगर के कपड़ा एवं सर्राफा व्यापारियों ने बालाजी चौराहे से लेकर अटल चौक तक बाजार में गुब्बारों से सजावट करवाई। साथ ही शाम को लोगों ने अपने घरों में घी के दीपक जलाकर पूजा-अर्चना की।

बिल्सी के कुटी मंदिर में रामलला की वर्षगांठ मनाते भक्त। संवाद

बिल्सी के कुटी मंदिर में रामलला की वर्षगांठ मनाते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed