{"_id":"6acd3b6067246a8ac7056158","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-himself-in-ganj-village-badaun-news-c-123-1-bdn1038-175286-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंज गांव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंज गांव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कुंवरगांव। ग्राम पंचायत कुंवरगांव देहात के मजरा गंज गांव में सोमवार सुबह 24 वर्षीय युवक ने गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी ने दहेज और घरेलू हिंसा की शिकायत महिला थाने में की थी। महिला थाना पुलिस ने 12 अक्तूबर को उसे काउंसलिंग के लिए बुलाया था।
गंज गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र राम प्रसाद की शादी करीब तीन महीने पहले थाना बिनावर क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। बीती सात अक्तूबर को पत्नी ने महिला थाने में पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज व घरेलू हिंसा की शिकायत दी थी। आठ अक्तूबर को काउंसलिंग के लिए दोनों पक्षों को महिला थाने बुलाया गया था।
इसके बाद सोमवार 12 अक्तूबर को भी सुनील को महिला थाने बुलाया गया था। इससे पहले ही सुबह में सुनील ने गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
परिजन मोर सिंह पुत्र पीतम ने सुनील के आत्महत्या कर लेने की सूचना देते हुए थाने में लिखित शिकायत दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि थाने में शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।