फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No trace of the youth who jumped into the Ganges, even on the second day.

Budaun News: गंगा में कूदे युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं

Tue, 13 Oct 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
No trace of the youth who jumped into the Ganges, even on the second day.
बदायूं। गंगा में कूदने की वजह से डूबे उझानी क्षेत्र के नगला गांव निवासी श्रीराम का दूसरे दिन सोमवार को भी कोई सुराग नहीं लगा। उसकी तलाश में पुलिस के साथ 22 निजी गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने व्यापक अभियान चलाया। चार स्टीमर के साथ सुबह आठ बजे गंगा में उतरी टीमों ने कछला से कादरचौक और कछला से कादरगंज तक करीब 26 किलोमीटर के दायरे में तलाशी ली।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर रविवार को युवक गंगा में कूदने के बाद डूब गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कराई। घाट पर उसकी बाइक मिलने के बाद पहचान उझानी क्षेत्र के गांव नगला निवासी श्रीराम के रूप में हुई। इसके बाद से ही पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि निजी गोताखोरों की टीम सुबह से ही तलाश में जुटी थी। सोमवार को अभियान में सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह फिर से गोताखोरों को गंगा में उतारकर युवक की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed