फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   privet form date extend

पांच जनवरी तक भर सकेंगे प्राइवेट फार्म

Tue, 30 Dec 2014 08:31 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Tue, 30 Dec 2014 08:31 PM IST
विज्ञापन
रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन प्राइवेट फार्म भर रहे विद्यार्थियों को राहत की खबर दी है। फार्म भरने और चालान जमा करने को उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की तिथि 31 दिसंबर से बढ़ाकर पांच जनवरी कर दी है। वहीं चालान जमा करने की तिथि सात जनवरी तक है।
विज्ञापन

इस बार रूहेलखंड विश्वविद्यालय ऑनलाइन आवेदन ले रहा है। इंप्रूवमेंट के फार्म भरवाने से शुरू हुई प्रक्रिया के बाद रेगूलर परीक्षा फार्म, बाद में प्राइवेट फार्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। जहां रेगुलर को करीब पच्चीस दिन का समय दे दिया गया। वहीं प्राइवेट फार्म भरने के लिए आवेदकों को सिर्फ सात दिन ही दिए गए थे। लिहाजा आवेदकों की भीड़ नेट कैफे में उमड़ना शुरू हो गई। बैंक के बाहर लंबी लाइन लगना शुरू हो गई। इनमें धक्कामुक्की के अलावा नोकझोंक भी होती है। विश्वविद्यालय ने प्राइवेट फार्म जमा करने के लिए पंजीकरण की तिथि पांच जनवरी कर दी है। जबकि सात जनवरी तक चालान जमा किए जाएंगे। दास कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने तिथि बढ़ा दी है। कॉलेज में जमा फार्म आवेदक द्वारा जमा करने की अंतिम तिथि नौ जनवरी रखी गई है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की लंबी लाइनें, हंगामा और जाम
बदायूं। रूहेलखंड विश्वविद्यालय के प्राइवेट फार्म का चालान फीस जमा करने के लिए विद्यार्थियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी इंदिरा चौक स्थित यूनियन बैंक और इंडिया बैंक की शाखाओं में चालान जमा करने को लेकर हो रही है। आमने-सामने बैंक होने के कारण आवेदक सड़क के दोनों ओर लाइन लगाकर खड़े होते हैं। खासी भीड़ होने के कारण यह लाइन दूर तक लगती है। जिससे विद्यार्थियों को तो परेशानी होती ही है, जाम, हंगामा, धक्कामुक्की और नोकझोंक की स्थिति भी बनती है। छात्राओं को भी इन सब से दो चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed