{"_id":"a8f63b7693f5a518c7b29ef26fb8da15","slug":"private-fourm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दास कॉलेज में प्राइवेट फार्म को लेकर फिर मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दास कॉलेज में प्राइवेट फार्म को लेकर फिर मारामारी
badaun
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक, परास्नातक करने के लिए प्राइवेट परीक्षा फार्म जमा करने के लिए शनिवार को फिर मारामारी देखने को मिली। सैकड़ों की संख्या में आवेदक फार्म जमा करने को महाविद्यालय पहुंचे। लंबी लाइन और घंटो इंतजार के बाद फार्म जमा हो सका। इस बीच हंगामा, कहासुनी का माहौल भी बना रहा।
शहर के दास पीजी कॉलेज में इन दिनों प्राइवेट परीक्षा फार्म जमा करने वाले विद्यार्थियों का रेला उमड़ रहा है। पहले दिन जहां करीब दो हजार से अधिक विद्यार्थी पहुंचे। वहीं अंतिम तिथि बढ़ने के बाद से यह भीड़ कम हो गई। चूंकि आगामी दिनों में अवकाश होने के कारण शनिवार को फिर विद्यार्थियों की भीड़ बढ़ गई। सुबह से ही तमाम विद्यार्थी फार्म जमा करने को लेकर उमड़ पड़े। गेट तक लंबी लाइन लगी रही। ज्यादा भीड़ होने के कारण धक्कामुक्की और खिड़की पर हंगामा का भी माहौल बना रहा। प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि फार्म जमा कराए जा रहे हैं। किसी प्रकार की दिक्कतों से बचने के लिए अलग-अलग काउंटरों पर फार्म जमा कराए जा रहे हैं।