फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Private buses are eating into the earnings of roadways buses.

Budaun News: रोडवेज बसों की कमाई पर चपत लगा रहीं निजी बसें

Tue, 20 Jan 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 20 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Private buses are eating into the earnings of roadways buses.
दिल्ली जाने को तैयार खड़ी, कादरचौक में प्राइवेट बस। संवाद
कादरचौक। निजी बसें रोडवेज की कमाई पर चपत लगा रहीं हैं। खास बात यह है कि रोडवेज की बसों के आगे लगाकर कुछ कम किराए का झांसा देकर तमाम सवारियां भर ले जाती हैं। कुछ बसों पर तो रोडवेज की बसों जैसा ही रंग-रोगन भी करा लिया गया है। इससे यात्री भी धोखा खा रहे हैं।
विज्ञापन

निजी बसें दिल्ली तक अवैध रूप से संचालित हो रही हैं। जो कादरचौक, ककोड़ा, भदरौल, ननाखेडा, कछला, सहसवान होते हुए दौड़ती हैं। जबकि कंपिल से कटरा, उसैत, कादरचौक ,भदरौल, कछला, सहसवान होते हुए जाने वाली एक मात्र रोडवेज बस ही संचालित है। जब रोडवेज की बस कादरचौक आती है, उससे पहले ही निजी बस उसके आगे लगाकर दिल्ली को सवारियां भर लेती है। हाल ही में दिल्ली को संचालित रोडवेज बस का रोड फैक्टर कम आ रहा है।
विज्ञापन

-------------
वर्जन-

अगर इस तरह की कोई बस संचालित हो रही है तो इस मामले की जांच करके बस संचालक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। रोडवेज की बस के आगे अगर बस जाती है तो हमारे चालक व परिचालक को जानकारी देनी चाहिए। इसको आज ही दिखवाया जाएगा।-राजेश पाठक, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed