{"_id":"68b82485d18315795309d015","slug":"private-bus-overturns-in-water-filled-ditch-woman-dies-and-12-passengers-injured-in-budaun-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में बड़ा हादसा: पानी भरी खंती में पलटी निजी बस, महिला की मौत, 12 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में बड़ा हादसा: पानी भरी खंती में पलटी निजी बस, महिला की मौत, 12 यात्री घायल
Wed, 03 Sep 2025 05:02 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 03 Sep 2025 05:02 PM IST
सार
बदायूं के दातागंज क्षेत्र में सवारियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर पानी भरी खंती में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। 12 यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन
खंती में पलटी बस, घटनास्थल पर जुटे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में डहरपुर गांव के पास बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरी खंती में पलट गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हुए हैं। मृतका की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निजी बस दातागंज से बदायूं की ओर जा रही थी। डहरपुर गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खंती में पलट गई। खंती में पानी भरा होने से यात्री फंस गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। राहगीर भी रुक गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पीलीभीत में बाढ़: शहर के कई मोहल्ले बने टापू, बीसलपुर मार्ग पर पहुंचा देवहा का पानी; पूरनपुर में शारदा का कहर
विज्ञापन
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्य तेज किया गया। घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मृतका की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन