{"_id":"5888f1404f1c1b5222cf4a28","slug":"president-prize-to-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईयू इंस्पेक्टर को राष्ट्रपति पुलिस पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईयू इंस्पेक्टर को राष्ट्रपति पुलिस पदक
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय अभिसूचना इकाई के इंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। गणतंत्र दिवस पर उनको राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राष्ट्रीय पुलिस पदक से पुरस्कृत करेंगे। एलआईयू इंस्पेक्टर को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने से विभाग में खुशी की लहर है।
स्थानीय अभिसूचना इकाई में सुनील कुमार शर्मा वर्ष 2013 से बदायूं में तैनात हैं। उनकी तैनाती के दौरान कई अहम घटनाएं हुईं। एलआईयू की सक्रियता के चलते पुलिस-प्रशासन ने बात बिगड़ने से पहले ही मामलों को संभाल लिया। उनकी तैनाती के दौरान जिले में एलआईयू ने बेहतर काम किया। इसके चलते लंबे समय के बाद स्थानीय अभिसूचना इकाई के इंस्पेक्टर को राष्ट्रपति पुलिस पद से सम्मानित किया जाएगा। एसएपी महेंद्र यादव, एसपी सिटी अनिल यादव, एसपी देहात संजय राय समेत कई अधिकारियों और एलआईयू स्टाफ ने इसके लिए सुनील कुमार शर्मा को बधाई दी।