फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pregnant and her younger sister were hacked to death by elders

जरीफनगर में जेठ ने गर्भवती महिला समेत दो बहनों को कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 13 Oct 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Pregnant and her younger sister were hacked to death by elders
मृतका लज्जावती। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुरा में मंगलवार रात दो भाइयों ने अपने सबसे छोटे भाई की 22 वर्षीय गर्भवती पत्नी लज्जावती और उसकी सात वर्षीय बहन मंजू की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर दोनों हत्यारोपी अपने परिवार समेत गांव से भाग गए। उनके खिलाफ सबसे बड़े भाई की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

ग्राम शेखूपुरा में लज्जावती पत्नी कमल सिंह और छोटी बहन मंजू मंगलवार रात घर के बाहर झोंपड़ी में एक ही चारपाई पर सो रही थीं। कमल सिंह के मुताबिक वह डेढ़ माह पहले राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव झाडोला में एक कृषि फार्म पर मजदूरी करने गया था। लज्जावती सात माह की गर्भवती थी। घर पर कोई काम करने वाला नहीं था, इसलिए लज्जावती ने करीब 20 दिन पहले ही अपने मायके संभल जिले के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव मोहकमपुर से अपनी बहन मंजू को बुला लिया था।
विज्ञापन

मंजू घरेलू कार्यों में उसका हाथ बंटा देती थी। कमल ने बताया कि वह पांच भाइयों में सबसे छोटा है। बड़े भाई रमेश की शादी नहीं हुई है। उससे छोटे भाई देशराज उर्फ जंडैल और उससे छोटा बहोरी शराबी हैं। वे बड़े भाई रमेश से अपनी कमाई उन्हें देने का दबाव बनाते थे और न देने पर झगड़ा करते थे। मंगलवार शाम भी दोनों ने शराब पीकर हंगामा किया और रमेश को मारने के लिए ढूंढने लगे। रमेश कमल सिंह के घर पर था। जब लज्जावती को इसकी भनक लगी तो उसने रमेश को घर से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आरोपी चिढ़ गए और उन्होंने आधी रात के बाद लज्जावती व उसकी छोटी बहन मंजू की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सूचना पर देर रात एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा और कई थानों की पुलिस गांव पहुंची। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ बड़े भाई रमेश की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दोनों बहनों के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है।

जरीफनगर के शेखूपुरा गांव में दो भाइयों ने अपने छोटे भाई की पत्नी और उसकी बहन की धारदार हथियार से काटकर हत्या की है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश को टीम लगाई गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

मृतका मंजू। संवाद

मृतका मंजू। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed