{"_id":"6ac294acee82baaf2606f0b8","slug":"pragati-mela-to-be-organized-in-pm-shri-schools-to-promote-girls-education-badaun-news-c-123-1-sbly1001-174657-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पीएमश्री स्कूलों में लगेगा प्रगति मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पीएमश्री स्कूलों में लगेगा प्रगति मेला
विज्ञापन
बदायूं। जिले के पीएमश्री विद्यालयों में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रगति मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों के लिए विभिन्न नवाचारी गतिविधियां कराई जाएंगी। ऐसा करने के पीछे मकसद बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करना रहेगा।
जिले में प्रगति मेले में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाली गतिविधियों के साथ छात्राओं को शिक्षा के महत्व और आगे बढ़ने के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। स्वच्छता को लेकर भी बच्चों को जागरूक किया जाएगा। व्यक्तिगत स्वच्छता, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी गतिविधियां आयोजित होंगी। इसके साथ ही पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यार्थियों को संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन और स्वस्थ रहने के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
कौशल विकास के तहत बच्चों की रुचि और प्रतिभा के अनुसार विभिन्न रचनात्मक एवं व्यावहारिक गतिविधियां कराई जाएंगी। बीएसए नवीन कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी और जीवन कौशल से जोड़ना है। मेले में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी।