{"_id":"6816128f47c6070a440655f7","slug":"power-cut-in-the-village-for-seven-days-villagers-sent-complaint-letter-to-dm-in-budaun-2025-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव में सात दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने डीएम को भेजा शिकायती पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव में सात दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने डीएम को भेजा शिकायती पत्र
Sat, 03 May 2025 07:00 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 May 2025 07:00 PM IST
सार
बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव सिंगथरा में सात दिन से बिजली व्यवस्था ठप है। गांव में लगे चारों ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी बिजली निगम का कोई भी कर्मचारी गांव में नहीं आया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के गांव सिंगथरा में सात दिन से फुंके पड़े ट्रांसफार्मरों की विद्युत निगम के अधिकारियों ने सुध नहीं ली है। पूरा गांव अंधेरे में है। ग्रामीणों को पानी की किल्लत है तो वहीं जनरेटर चलाकर लोग जरूरी काम कर रहे हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। शादी समारोह वाले परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरे गांव से ट्रैक्टर चलित चक्की मंगाकर लोगों को आटा बनवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव सिंगथरा में सात दिन से बिजली व्यवस्था ठप है। गांव में लगे चारों ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। निगम के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी न तो ट्रांसफार्मर बदले गए हैं और न ही कोई कर्मचारी गांव में देखने पहुंचा है। शनिवार को गांव के लोगों का गुस्सा फूट गया। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। डीएम को शिकायती पत्र भेजकर दोषी कर्मचारियों की जांच कराने व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गांव के चार हजार लोग परेशान
गांव के लोगों का कहना है कि सात दिन पहले चारों ट्रांसफार्मर फुंक गए। चार ट्रांसफार्मरों से गांव के करीब एक हजार कनेक्शनधारकों के घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। गांव की आबादी करीब चार हजार है। गांव की रहने वाली प्रेमवती ने बताया कि बेटे की शादी है, लेकिन सात दिन से गांव में बिजली ही नहीं है, जिससे आटा नहीं पिस सका था। मजबूर होकर ट्रैक्टर वाली चक्की को बुलाया, तब कहीं जाकर आटा पिस सका। गर्मी से भी लोगों को बुरा हाल है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री का साफ आदेश है कि ट्रांसफार्मर फुंका या बदलवाने में लापरवाही की गई तो जेई व एसडीओ पर कार्रवाई की जाएगी लेकिन यहां तो कोई देखने वाला ही नहीं हैं। शासन के आदेश के बाद भी यह हाल है तो निगम से क्या उम्मीद की जा सकती है।
फोन नहीं उठाते जेई व एसडीओ
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली उपकेंद्र दिसौलीगंज से सिंगथरा को बिजली आपूर्ति की जाती है। यहां तैनात जेई व एसडीओ ग्रामीणों के फोन तक नहीं उठाते। जिससे समस्या और भी अधिक गंभीर बनी हुई है।
विद्युत निगम के एक्सईएन नरेंद्र चौधरी ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उनके पास तक नहीं आई है। अगर सात दिन से ट्रांसफार्मर फुंके हुए हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली उपकेंद्र दिसौलीगंज से सिंगथरा को बिजली आपूर्ति की जाती है। यहां तैनात जेई व एसडीओ ग्रामीणों के फोन तक नहीं उठाते। जिससे समस्या और भी अधिक गंभीर बनी हुई है।
विद्युत निगम के एक्सईएन नरेंद्र चौधरी ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उनके पास तक नहीं आई है। अगर सात दिन से ट्रांसफार्मर फुंके हुए हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।