फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Power ' credibility ' and legacy ' domination ' war

सत्ता की ‘साख’ और विरासत के ‘वर्चस्व’ की जंग

Thu, 26 Mar 2015 11:46 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 26 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Power ' credibility ' and legacy ' domination ' war

नगर पालिका परिषद के उप चुनाव में चुनाव चिह्न आवंटन के साथ ही चुनावी परिदृश्य साफ हो गया है। भाजपा और सपा ने अपने अधिकृत उम्मीदवार उतारे हैं, तो कांग्रेस ने समर्थित पर दाव खेला है। बसपा ने सीधे तौर पर मैदान में उतरने से ही परहेज किया है। ये पहला चुनाव है, जब दो प्रमुख दलों से महिला उम्मीदवार आमने-सामने हैं। एक सत्ता की हनक के साथ, तो दूसरी पार्टी की विरासत के बल पर। चुनौती दोनों के सामने है। एक को सत्ता की साख कायम रखनी है, तो दूसरे को विरासत का वर्चस्व बनाए रखना है।

विज्ञापन

बदायूं नगर पालिका परिषद का उप चुनाव चेयरमैन ओमप्रकाश मथुरिया के निधन पर रिक्त हुई सीट पर हो रहा है। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े मथुरिया ने उस वक्त शहर विधायक आबिद रजा की पत्नी फातिमा रजा को शिकस्त दी थी। उप चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी, जबकि भाजपा और कांग्रेस में टिकट को लेकर ही ऊहापोह की स्थिति बनी रही। शहर विधायक आबिद रजा अपनी बेगम को पार्टी के टिकट के साथ सिंबल भी दिलाने में कामयाब रहे। भाजपा ऐनवक्त तक कंडीडेट ही तय नहीं कर पाई। करीब दो दर्जन दावेदारों के बीच दीपमाला गोयल को नामांकन के आखिरी दिन प्रत्याशी घोषित किया गया।
विज्ञापन

ये सीट भाजपा के कब्जे में थी, लिहाजा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भी है। इस विरासत को बरकरार रखने का पार्टी भरसक प्रयास करेगी। पिछले चुनाव में भाजपा अपना दमखम दिखा चुकी है। सपा की फातिमा रजा उस वक्त दूसरे नंबर पर थीं। कांग्रेस उम्मीदवार वसीम ने तीसरा स्थान हासिल किया था। हालात की बात करें, तो सूबे में उस वक्त भी सपा की सरकार थी, अब भी है। भाजपा ने तब विपरीत हालात में कमल खिलाया था, लेकिन इस बार परिणाम क्या रंग लेते हैं, यह समय ही बताएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने पहले चुनाव में खाई है शिकस्त
बदायूं। भाजपा और सपा पिछले चुनाव के विनर-रनर रहे हैं। इस चुनाव में दोनों दलों पर ज्यादा दारोमदार है। बात सपा की करें, तो सत्ता की हनक के साथ दूसरा चुनाव लड़ रहीं फातिमा रजा पहली शिकस्त से सबक ले चुकी हैं। इस बार वह पूरी तैयारी से मैदान में उतरी हैं। भाजपा की दीपमाला गोयल का भी ये दूसरा चुनाव है। पहले भी वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं, तब उनको हार का सामना करना पड़ा था। कई दशकों से राजनीति में सक्रिय दीपमाला सियासत को बखूबी समझती हैं। दूसरे चुनाव में और परिपक्व हो चुकी हैं। गौर करने वाली बात है कि दोनों अहम दलों से दो हारी हुई महिला उम्मीदवार जीत के इरादे से मैदान में उतरी हैं।

कांग्रेस-बसपा के पास खोने को कुछ नहीं
कांग्रेस-बसपा के पास खोने को कुछ नहीं है। हालांकि कांग्रेस ने पहले महेश सक्सेना को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया, बाद में पार्टी पॉलिसी बताकर सिंबल देने से इंकार कर दिया। जिलाध्यक्ष साजिद अली के अनुसार अब सक्सेना कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार हैं।

ये हैं 10 उम्मीदवार
दीपमाला गोयल-                                              भाजपा
फातिमा रजा-                                                  सपा
महेश सक्सेना-                                                कांग्रेस समर्थित
मुस्तरी बेगम-                                                  निर्दलीय
मुजफ्फर                                                        निर्दलीय
डालचंद्र साहू                                                  निर्दलीय                           
नन्हेंलाल कश्यप                                               निर्दलीय
वेदप्रकाश                                                      निर्दलीय
प्रदीप कुमार                                                    निर्दलीय

सरजू                                                           निर्दलीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed