फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   postmortem of a married woman taken out of the grave

कब्र से निकालकर कराया जाएगा विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम

Mon, 11 May 2020 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
postmortem of a married woman taken out of the grave
बदायूं। सहसवान इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मरी विवाहिता का शव मंगलवार को कब्र से निकाला जाएगा। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएम कुमार प्रशांत ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ननाखेड़ा निवासी साहिर खां पुत्र नूर मोहम्मद ने डीएम कुमार प्रशांत को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सीमा का निकाह सहसवान के अमनपुर निवासी मलिक पुत्र ताहिर के साथ किया था। वह इस समय हरियाणा के गुड़गांव रह रहे हैं। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी और शव को दफन कर दिया। इस संबंध डीएम ने सीओ सहसवान से तुरंत आख्या मांगी। जिस पर सीओ ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। उसका पोस्टमार्टम कराया जाए तो मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। इस पर डीएम ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। उन्होंने कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम सहसवान, सीओ सहसवान और इंस्पेक्टर को नामित किया है। जिससे मंगलवार को विवाहिता का शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed