फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Policemen accused of taking Rs 50,000 in the name of compromise

Budaun News: सिपाहियों पर समझौता कराने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप

Sun, 05 May 2024 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Policemen accused of taking Rs 50,000 in the name of compromise
बदायूं। सिपाहियों पर समझौता कराने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। शहर में लालपुल पुलिस चौकी के नजदीक शुक्रवार रात शराब की दुकान के सामने मारपीट के मामले में सिपाहियों ने 50 हजार रुपये लेकर समझौता करा दिया। दुकान के सेल्समैनों का आरोप है कि सिपाहियों ने उन्हें पकड़कर जबरन पुलिस चौकी में बैठा लिया और उनसे 50 हजार रुपये ले लिए। सेल्समैनों ने इंस्पेक्टर कोतवाली से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब आठ बजे लालपुल पुलिस चौकी के नजदीक शराब की दुकान के सामने मारपीट हो गई थी। बताते हैं कि दुकान पर कुछ लोग शराब खरीदने आए थे। इसी दौरान उनकी सेल्समैनों से किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंचे लालपुल चौकी के सिपाही सेल्समैनों को ही पकड़कर ले गए और उन्हें पुलिस चौकी में बैठा लिया। थाने में पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने तहरीर देकर 30 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया। उसके बाद समझौता कराने की पहल शुरू हो गई। समझौते के नाम पर तीनों सेल्समैनों से रुपये लौटाने का दबाव बनाया गया और उनसे 50 हजार रुपये मांगे गए। इस दौरान उन्होंने रुपयों का इंतजाम कर समझौता कराया। इसमें एक सिपाही की 50 हजार रुपये मांगने को लेकर ऑडियो भी सामने आई है। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। मारपीट में रुपये लूटने का आरोप गलत है। इसमें जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed