{"_id":"6ae649bcd58fef958c07c4fd","slug":"police-personnel-took-oath-of-unity-integrity-and-discharge-of-duties-badaun-news-c-123-1-ba11032-176688-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस कर्मियों ने एकता, अखंडता व कर्तव्यों का निर्वहन करने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस कर्मियों ने एकता, अखंडता व कर्तव्यों का निर्वहन करने की ली शपथ
Sun, 01 Nov 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
बदायूं पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एकता, अखंडता व कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ग्रह
- फोटो : ARchive
बदायूं। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने एकता, अखंडता व कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्र की सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। पुलिस कर्मियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए अमूल्य योगदान एवं देश की एकता को सुदृढ़ बनाने में भूमिका को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
मुजरिया पुलिस ने ली एकता और अखंडता की शपथ।
बदायूं। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मुजरिया थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने पुलिस स्टाफ के साथ देश की एकता और अखंडता की शपथ ली। थाना परिसर में हुए एकता दिवस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि हम सब को मिलकर जनता में एकता का संदेश देना चाहिए। इस मौके पर एस आई रामवीर सिंह, गुलजारी सिंह, कमरुद्दीन, अनिरुद्ध कुमार, अमित रावल, सचिन तेवतिया आदि मौजूद रहे।