फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police ki paathsaala

पुलिस की पाठशालाःसोशल मीडिया के दुरुपयोग से अपराध बढ़े, सावधान रहें छात्राएं

Fri, 25 Mar 2022 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
police ki paathsaala
राजकीय डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम में जानकारी देते एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। राजकीय डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को ‘पुलिस की पाठशाला’ में मुख्य अतिथि एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया का दुरुपयोग ज्यादा हो रहा है। इससे खासकर महिलाओं और छात्राओं को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने कहा कि इस समय साइबर अपराधी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके प्रयोग में ला रहे हैं। वे लोगों के मोबाइल पर मेसेज व लिंक भेजते हैं। जब लोग मेसेज खोलते हैं तो उनकी सारी जानकारी अपराधियों के पास चली जाती है। इसके अलावा तमाम ऐसे एप आ रहे हैं, जिन्हें साइबर अपराधी आपको फंसाकर मोबाइल में डाउनलोड कराते हैं। उससे अपराधी आपका मोबाइल हैक कर लेते हैं और फिर आप जो भी एप्लीकेशन खोलते हैं, उस पर उनकी नजर रहती है। मोबाइल में ऑनलाइन पेमेंट करने के दौरान अपराधी खास ध्यान रखते हैं। वह आपका पासवर्ड, आईडी आदि सब पता करके आपका खाता खाली कर देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी के कॉल करके आग्रह करने पर एप्लीकेशन डाउनलोड न करें। साइबर सेल के प्रभारी एसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आज के दौर में हर व्यक्ति फेसबुक, व्हाट्सएप, इंटाग्राम आदि चला रहा है लेकिन इनका प्रयोग करते समय अपना मोबाइल नंबर, जन्मतिथि या आधार नंबर को पासवर्ड न बनाएं। अपराधी ये पासवर्ड बड़ी आसानी से पता कर लेते हैं और आपको शिकार बना सकते हैं। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अंशु सत्यार्थी, डॉ. राकेश जायसवाल, साइबर सेल से सचिन कुमार और मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
छात्राओं ने कहा-अपनी सुरक्षा, अपने हाथ
परिवार वाले हमेशा ताकीद करते हैं कि अनजान लोगों से सावधान रहें। सोशल मीडिया पर कौन अपना है और कौन पराया है। यही पता नहीं लगा सकते। ऐसे में हमें खुद ही सावधान रहना पड़ेगा। जरूरी है कि किसी अनजान व्यक्ति को अपना दोस्त न बनाएं।
- सेजल मिश्रा
-
साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को इसके बारे में सचेत रहने की जानकारी देने की आवश्यकता है। जब तक लोग इसके बारे में नहीं जानेंगे। तब तक वह यह नहीं समझ पाएंगे कि कौन सी कॉल फर्जी है और कौन सी असली।
- भूमि मिश्रा
-
तमाम मामले सुने हैं कि लोगों को फर्जी कॉल करके उनके बारे में जानकारी करते हैं। बैंक मैनेजर बनकर बात करते हैं तो कभी किसी सरकारी कार्यालय से अधिकारी बताकर जानकारी लेते हैं। फिर आपको ठग लेते हैं। इनसे सचेत रहने की जरूरत है।

- शिखा
-
यह अच्छी पहल है जो ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे हमें काफी जानकारी मिली। कई नई बातें पता चलीं। अगर इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो लोग हर हाल में साइबर अपराधियों के चंगुल में जाने से बच सकते हैं।
-दीप्ति सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed