फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police brought home the old woman wandering from door to door

दर-दर भटक रही थी बुजुर्ग महिला, पुलिस ने घर पहुंचाया

Sun, 25 Sep 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:45 AM IST
सार

उघैती इलाके में चार बेटों की बुजुर्ग मां दर-दर ठोकरें खाती मिली।90 वर्षीय महारानी पत्नी गोपीचंद थाना क्षेत्र के गांव गर्वी की रहने वाली हैं।इसके बावजूद महारानी लंबे समय से उघैती के गजेंद्र सिंह के घर रह रहीं थीं।

विज्ञापन
Police brought home the old woman wandering from door to door
बुजुर्ग महिला को कपड़े देते इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। उघैती इलाके में चार बेटों की बुजुर्ग मां दर-दर ठोकरें खाती मिली। 90 वर्षीय महारानी पत्नी गोपीचंद थाना क्षेत्र के गांव गर्वी की रहने वाली हैं। पुलिस के मुताबिक उनके चार बेटे हैं। इनमें दो बेटे हल्द्वानी, एक राजस्थान और एक बेटा गांव में रहता है। इसके बावजूद महारानी लंबे समय से उघैती के गजेंद्र सिंह के घर रह रहीं थीं।
विज्ञापन

वह काफी समय से परेशान थीं। इसकी जानकारी पर इंस्पेक्टर उघैती राजीव कुमार तोमर मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला के संबंध में जानकारी जुटाई। उन्हें भोजन कराया और पहनने के लिए कपड़े दिए। महिला ने बताया कि उसके बेटे खाने-पीने को नहीं देते हैं। उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इंस्पेक्टर स्वयं महिला को लेकर उसके घर पहुंचे। उसके बेटे को हिदायत दी कि अगर महिला को घर से निकाला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed