{"_id":"62d30dac2376240e154f00ff","slug":"police-badaun-news-bly4915824178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर सार्वजनिक न करें परिवार के फोटो व वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर सार्वजनिक न करें परिवार के फोटो व वीडियो
विज्ञापन
शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर में छात्राओं को जानकारी देते सीओ सिटी आलोक मिश्रा। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने कहा कि सोशल मीडिया जितना प्रयोग करने में अच्छा लगता है। उतना ही महिलाओं और छात्राओं के लिए खतरनाक है। यहां वे अपना और अपने परिवार का फोटो व वीडियो शेयर करने से बचें, नहीं तो अपराधी मानसिकता वाले लोग इसका गलत फायदा उठा सकते हैं।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि सीओ सिटी ने कहा कि छात्राओं को अपने से जुड़ी हर बात परिवार वालों को बतानी चाहिए। वही आपके सच्चे मित्र हैं। छात्राएं या महिलाएं घर से बाहर जा रहीं हैं तो अपने परिवार वालों को मोबाइल पर लाइव लोकेशन जरूर डालें, जिससे परिवार के लोग हर वक्त संपर्क में रहेंगे। सफर करने के दौरान संबंधित वाहन और उसके ड्राइवर का फोटो लेकर अपने परिवार वालों को व्हाट्सएप करें।
छात्राएं सोशल मीडिया पर अपना व अपने परिवार का फोटो वीडियो शेयर करने से बचें। अब तो इसके शिकार केवल लड़कियां ही नहीं, बल्कि लड़के भी हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम साइबर अपराधी सक्रिय हैं। वे कभी भी आपको शिकार बना सकतें हैं।
विज्ञापन
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने कहा कि समाज को सुधारना है तो पहले अपने परिवार से इसकी शुरुआत करें। लड़कियों के अलावा लड़कों को भी लेट आने पर डांट लगाएं। उनसे कारण पूछें। यह सबकी जिम्मेदारी है।
महिला थाना इंस्पेक्टर रेनू सिंह ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राएं मुसीबत में यूपी 112 व 1090 हेल्पलाइन नंबर डायल कर सकती हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य घनश्याम सिंह, रेखा सक्सेना, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य जयप्रकाश द्विवेदी, सोवरन सिंह, संजय सिंह, विनय प्रताप सिंह चौहान, अखिलेश मिश्रा, कृष्ण हरी शर्मा, राजेश कुमार, दिनेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।
-
सीओ बोले- छात्राओं को दिखाएंगे थाना
सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने कहा कि आज भी तमाम छात्राएं ऐसी हैं जो थाना नहीं गई हैं। भले ही हम उन्हें तमाम जानकारी दे देते हैं लेकिन जब तक वह स्वयं थाने जाकर नहीं समझेंगी, तब तक उन्हें अच्छी तरह जानकारी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वह छात्राओं को थाने बुलाकर पूरी जानकारी देंगे। इससे छात्राओं को बहुत कुछ जानकारी हासिल होगी।
-
छात्राओं को दिए सुझाव : साइबर अपराधियों से ऐसे बचें
- सोशल मीडिया पर अपना मोबाइल, जन्मतिथि को न बनाएं पासवर्ड
- अपना एटीएम व खाता नंबर गोपनीय रखें
- एटीएम प्रयोग करते समय पासवर्ड भी छिपाकर डालें
- किसी मेसेज पर बिना जांचें क्लिक न करें
- फर्जी कॉल से सावधान रहें, उन्हें खाता नंबर या एटीएम नंबर नहीं बताएं
- कॉल आने पर मोबाइल में कोई एप डाउनलोड न करें