फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police and revenue team reached Padaulia, removed the wall built in front of the door

Budaun News: पड़ौलिया पहुंची पुलिस और राजस्व टीम, दरवाजे के सामने बनाई दीवार हटवाई

Mon, 04 Dec 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 04 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Police and revenue team reached Padaulia, removed the wall built in front of the door
पड़ौलिया गांव में दरवाजे के आगे लगी दीवार तुड़वाती पुलिस। संवाद
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के पड़ौलिया गांव में रविवार दोपहर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घर के दरवाजे के सामने लगाई गई दीवार गिरवा दी। इस दौरान पुलिस की पड़ोसियों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। घर छोड़कर गए परिवार का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस परिवार को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम पड़ौलिया के हाकिम सिंह के घर के दरवाजे के सामने पड़ोसियों ने दीवार लगवा दी थी। उनका कहना था कि वह एक माह पहले अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। पीछे से पड़ोसियों ने दीवार बनवा दी। इससे उनके घर का निकास बंद हो गया था। उन्हें दूसरे पड़ोसी की छत से होकर आना-जाना पड़ रहा था। वह कई बार पुलिस और तहसील अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगा चुके थे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। थकहारकर हाकिम सिंह शनिवार को अपना घर ही छोड़कर कहीं चले गए। इस बारे में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पता चला तो खलबली मच गई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर राजस्व निरीक्षक प्यारेलाल, लेखपाल और पुलिस टीम पड़ौलिया गांव पहुंच गई। पुलिस ने कुछ लोगों को लगाकर दरवाजे के सामने लगाई गई दीवार गिरवा दी। यह देखकर पड़ोसी लोग आ गए। उन्होंने दीवार गिराने का विरोध भी किया और पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि दीवार हटवा दी है। अभी परिवार का पता नहीं चला है। उन्हें तलाश किया जा रहा है।

पड़ौलिया गांव में दरवाजे के आगे लगी दीवार तुड़वाती पुलिस। संवाद

पड़ौलिया गांव में दरवाजे के आगे लगी दीवार तुड़वाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed