फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Poisonous substance was consumed to scare children, died during treatment

Budaun News: बच्चों को डराने के लिए पी लिया था विषाक्त पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

Sat, 25 May 2024 05:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 25 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Poisonous substance was consumed to scare children, died during treatment
बदायूं। आपस में झगड़ रहे बच्चों को डराने के लिए मां ने विषाक्त पदार्थ पी लिया था। हालत बिगड़ी तो उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम महिला नसरीन की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। नसरीन पत्नी रेहान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा भंडार कुआं की रहने वाली थीं। उनके पति के अनुसार 22 मई को उसके बच्चों में आपस में झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन

नसरीन उन्हें समझाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन बच्चे समझने का नाम नहीं ले रहे थे। इससे नसरीन ने उन्हें डराने के लिए विषाक्त पदार्थ खा लिया था, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई थी। वह इसकी सूचना पर घर आए और अपनी पत्नी को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां शुक्रवार शाम उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसमें किसी प्रकार की तहरीर नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed