फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   PET: Examination tomorrow, entry will be closed half an hour before

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कल, आधे घंटे पहले बंद हो जाएगी एंट्री

Fri, 14 Oct 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
PET: Examination tomorrow, entry will be closed half an hour before
बदायूं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को नकलविहीन कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अधिकारियों की तैनाती की है। पांच सेक्टर और 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। शहर के 15 स्कूलों में पीईटी होगी। परीक्षार्थियों की एंट्री आधा घंटे पहले बंद कर दी जाएगी। उसके बाद में किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा में 7224 परीक्षार्थी बैठेंगे।
विज्ञापन

जिले में 15 और 16 को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा नकल विहीन कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। इसमें एसडीएम सदर एसपी वर्मा, एसडीएम बिल्सी प्रवर्धन शर्मा, एसडीएम सहसवान विजय कुमार मिश्र, एसडीएम दातागंज श्रीराम शिरोमणि, एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।
विज्ञापन

इधर, एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में परीक्षा केंद्र की 500 मीटर की परिधि में कोई भी फोटो स्टेट मशीन व जनसेवा केंद्र नही खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed