फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People will get Bharat brand pulses, flour and rice at cheaper rates

Budaun News: लोगों को सस्ती दर पर मिलेंगी भारत ब्रांड दालें, आटा-चावल

Sun, 17 Nov 2024 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
People will get Bharat brand pulses, flour and rice at cheaper rates
बदायूं। भारत सरकार की तरफ से लोगों को सस्ती दरों पर आटा, दाल, चावल, प्याज आदि खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए भारत सरकार से 30 ट्रक खाद्य सामग्री मंगाई है। रविवार को अपने विभाग की इस योजना की शुरुआत केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा गृह जनपद बदायूं से करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता मामले, खाद एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने बताया कि खाद्य पदार्थों पर महंगाई कम करने के लिए सरकार लोगों को भारत आटा, दाल, चावल, चना, प्याज आदि चीजें सस्ते दामों पर उपलब्ध करा रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि इस योजना को रविवार को बदायूं से लांच किया जा रहा है। इसके बाद 20 नवंबर को लखनऊ में इस योजना को लांच किया जाएगा।
विज्ञापन

एनसीसीएफ संस्था की तरफ से जिले में खाद्य सामग्री वितरण की जाएगी। प्रदेश में तीन एजेंसियों द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। इनमें केंद्रीय भंडारण निगम, एनसीसीएफ व नैफेड शामिल हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि भारत ब्रांड सरकार का अपना ब्रांड है। जनता को सस्ती दरों पर भारत दाल, भारत आटा, भारत चावल आदि दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी कीमत बाजार से काफी कम होगी व गुणवत्ता भी बेहतर होगी। मंत्री ने बताया कि अभी 30 ट्रक मंगवाए गए हैं। इसके बाद और मंगवाए जाएंगे। रविवार को एचपी फील्ड भाजपा कार्यालय के सामने से इन 30 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न स्थानों को रवाना किया जाएगा। गाड़ियों के जरिया जिले के विभिन्न कस्बों व नगर में फुटकर में भारत ब्रांड के आटा, चावल, दालें आदि जनता के लिए उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed