{"_id":"66d7af9b9a697b2a910fd9a6","slug":"people-who-came-to-calm-the-fight-attacked-nine-including-women-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1035-125173-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: झगड़ा शांत कराने पहुंचे लोगों पर हमला, महिलाओं समेत नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: झगड़ा शांत कराने पहुंचे लोगों पर हमला, महिलाओं समेत नौ घायल
Wed, 04 Sep 2024 06:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
उझानी। बरसुआ गांव में एक व्यक्ति की मिर्च की फसल में पानी पहुंच जाने को लेकर दो पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। कुछ लोग मामले को शांत कराने पहुंचे तो उन्हें ही लाठी-डंडों से पीट दिया गया। पिटाई से घायल महिलाओं समेत नौ लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया है।
मामला मंगलवार सुबह करीब नौ बजे का है। बरसुआ निवासी बिहारी के खेत में मिर्च की फसल में पड़ोसी के खेत की ओर से पानी पहुंच गया। इसी बात पर दोनों खेत मालिकों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। यह देख नरेश पुरी ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की तो एक पक्ष के लोग उस पर टूट पड़े। घरवालों को जब नरेश की पिटाई कर दिए जाने की भनक लगी तो महिलाओं के साथ वह भी पहुंच गए। आरोप है कि बिहारी पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर उन पर हमलावर हो गए।
हमले में नरेश (65), उनकी बुजुर्ग मां मुन्नी देवी, भतीजा रावेंद्र गिरि (46), उसकी पत्नी सीता देवी (45), भाई राजेंद्र गिरि (50), राजेंद्र का बेटा खुशवेंद्र (17), महंत के अलावा कैलाशी (21) समेत दूसरे पक्ष से एक हमलावर घायल हो गया। इसे लेकर गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं समेत सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया है। दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर भी दे दी गई है।