फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pebbles are knocking on the way... how will flowers bloom in the temples of education

Budaun News: खटक रहे राह के कंकड़...शिक्षा के मंदिरों में कैसे खिलेंगे फूल

Wed, 26 Jul 2023 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Pebbles are knocking on the way... how will flowers bloom in the temples of education
उसावां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम रतेनगला का​ स्कूल जहां बरसात में काफी दिक्कत होती है।
जिले के अधिकांश स्कूलों को जाने वाले रास्तों की हालत जर्जर
विज्ञापन

कहीं सड़क उधड़ी तो कहीं जलभराव, गिरते-पड़ते स्कूल पहुंचते हैं नौनिहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले के अधिकांश स्कूलों को जाने वाली राह आसान नहीं है। रास्तों की हालत इतनी खस्ता है कि बच्चे गिरते-पड़ते यहां पहुंचते हैं। बारिश के दौरान यहां स्थिति बदतर हो जाती है। अब सभी सरकारी व एडेड स्कूलों को डामर या सीसी रोड से जोड़ने की शुरुआत की जा रही है, जिससे उम्मीद है कि शिक्षा के इन मंदिरों तक पहुंचने की राह आसान होगी।
जिले में 1502 प्राथमिक, 356 उच्च प्राथमिक व 297 कंपोजिट स्कूल हैं। इनमें अधिकांश ऐसी जगहों पर स्थित हैं जहां पहुंचने का रास्ता बहुत खराब है। कहीं कच्ची रोड है तो कहीं खडंजा पड़ा है। सड़क है भी तो उसकी हालत इतनी जर्जर है कि कंकड़ पत्थर बच्चों के पैरों में चुभते हैं। बारिश में इन रास्तों पर इतना जलभराव या कीचड़ हो जाती है कि यहां से निकलना दुश्वार हो जाता है। ऐसे में तमाम बच्चे स्कूल जाते ही नहीं है जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। ऐसे स्कूलों के रास्ते ठीक करने के लिए प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग को कहा है कि इन रास्तों पर सीसी रोड या डामर पड़वाने की कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके बाद उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इन रास्तों की दशा सुधरी दिखाई दे।
विज्ञापन

--------------------
फोटो- 14 व 16
कई स्कूलों के रास्ते ही गायब, बचीं पगडंडियां
बदायूं। उसावां ब्लाक क्षेत्र के कई गांवों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए पक्की सड़क नहीं है। लीला नगला के प्राथमिक विद्यालय, मड़ेपट्टी नैनामई के प्राथमिक विद्यालय, रतेनगला व वीलेमई के संविलियन विद्यालय, अकबरपुर व उदैया नगला के उच्च प्राथमिक विद्यालय, ग्राम रौता के प्राथमिक विद्यालय सहित कई गांवों में विद्यालयों के लिए जाने वाले रास्ते उबड़ खाबड़ पड़े हैं। रतेनगला के स्कूल जाने के लिए तो पगडंडीनुमा रास्ता है जो कहीं से कहीं रास्ता ही नही लगता। बरसात में विद्यालयों के सामने व सड़कों पर पानी भर जाता है। इसके अलावा ग्राम अकबरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए जो सड़क मार्ग है, वह विवादित है। इसकी वजह से कई वर्षों से यह अधूरा ही पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फोटो- 15
स्कूल के सामने वाली सड़क की हालत खस्ता



बदायूं। सहसवान के ग्राम गडोलिया पट्टी तासोल में बने प्राथमिक विद्यालय के सामने मुख्य मार्ग काफ़ी सालों से जर्जर अवस्था में पड़ा है। गहरे गड्ढे होने व गांव में नलियां न बनने से गाव का सारा गंदा पानी यहां एकत्र होता रहता है। वर्षा में इस मार्ग पर पर इतनी कीचड़ व गंदगी एकत्र हो जाती है कि यहां से निकलना तक दूभर हो जाता है। ग्रामीणों द्वारा इस मार्ग को लेकर कई बार शिकायत भी की जा चुकी है परंतु अभी तक कुछ नही हो सका है। इसी तरह कादरचौक में प्राथमिक स्कूल मुंसीनगला, उच्च प्राथमिक स्कूल सिवाया हामिदपुर, माध्यमिक स्कूल मामूरगंज समेत बोंदरी, घटियारी और रेवा के उच्च प्राथमिक स्कूलों तक जाने के लिए पक्का मार्ग नहीं है।

------------
- अभी तक ऐसा कोई आदेश विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही आदेश मिलेगा, उसके बारे में सभी बीईओ को अवगत कराया जाएगा। वे बीडीओ से बात करेंगे और बीडीओ लोकनिर्माण विभाग से समन्वय करके काम कराएंगे। -स्वाती भारती, बीएसए

उसावां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम रतेनगला का स्कूल जहां बरसात में काफी दिक्कत होती है।

उसावां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम रतेनगला का स्कूल जहां बरसात में काफी दिक्कत होती है।

उसावां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम रतेनगला का स्कूल जहां बरसात में काफी दिक्कत होती है।

उसावां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम रतेनगला का स्कूल जहां बरसात में काफी दिक्कत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed