{"_id":"6a1b48d23ed95848190bafb7","slug":"parauli-hunters-beat-super-indian-by-three-wickets-badaun-news-c-123-1-sbly1006-165070-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: परौली हंटर ने सुपर इंडियन टीम को तीन विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: परौली हंटर ने सुपर इंडियन टीम को तीन विकेट से हराया
विज्ञापन
अजीम को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते आयोजक। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में आयोजित बीजीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सुपर इंडियन और परौली हंटर टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुकाबले में परौली हंटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर इंडियन को तीन विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
मैच में परौली हंटर के कप्तान राहुल मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर इंडियन की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 74 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अंशुल ने सर्वाधिक 14 रन बनाए, जबकि डब्ल्यू ठाकुर ने 12 और जितेंद्र ने 7 रन का योगदान दिया। परौली हंटर की ओर से अजीम और राहुल ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। वहीं नेमसिंह ने एक विकेट अपने नाम किया।
75 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी परौली हंटर की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने 10.2 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में रवित शंखधर ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, जबकि फैजान ने 18, अजीम ने 8 और गोपाल ने 7 रन की उपयोगी पारी खेली।
विज्ञापन
सुपर इंडियन की ओर से गेंदबाजी में विशाल और ध्रुव वार्ष्णेय ने दो-दो विकेट लिए, जबकि संजय को एक सफलता मिली। हालांकि उनकी कोशिश टीम को जीत नहीं दिला सकी।
मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले अजीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट लेने के साथ-साथ 8 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर शुभम पुरी, ओम वार्ष्णेय, संदीप पांडेय, सुनील गुप्ता, समोद पुरी, कैलाश पुरी आदि मौजूद रहे। संवाद