फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Panchayat elections: Repair of ballot papers started

बदायूं डिपो के पुराने वर्कशॉप तोड़ने का काम शुरू, सभी ब्लॉक की दीवारें तोड़ी गईं

Sat, 06 Feb 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Repair of ballot papers started
बदायूं। परिवहन निगम के बदायूं डिपो के बस स्टैंड को मॉडल बस स्टैंड बनाने का काम अब जल्द शुरू होने की उम्मीद है। डिपो परिसर से निगम का वर्कशॉप पहले ही दातागंज क्रॉसिंग स्थित नए वर्कशॉप में शिफ्ट किया जा चुका है। अब यहां से सिर्फ डीजल पंप का नए वर्कशॉप में जाना बाकी है। इसके लिए भी ज्यादातर विभागीय औपचारिकताओं को पूरा किया जा चुका है। इसके साथ ही डिपो के पुराने वर्कशॉप को तोड़ने का काम भी शुरू हो गया है। पहले चरण में वर्कशॉप के सभी ब्लॉक की दीवारों को तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम का बस स्टैंड शहर के बीचों बीच स्थित है। दो महीने पहले तक यहां बस स्टैंड और वर्कशॉप दोनों थे। इस कारण यहां हमेशा जाम लगा रहता है। दातागंज क्रॉसिंग के पास ढाई एकड़ जमीन पर पिछले महीनों में 6.89 करोड़ रुपये की लागत से नए वर्कशॉप का काम पूरा हुआ था। दिसंबर में डिपो ने अपना वर्कशॉप तो दातागंज क्रॉसिंग स्थित नए वर्कशॉप में शिफ्ट कर दिया, लेकिन अब तक बसों को डीजल भरवाने डिपो पर ही आना होता है। नए वर्कशॉप में डीजल पंप शिफ्ट कराने के लिए निगम अब तक 18 विभागों की एनओसी समेत तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर चुका है। अब पंप स्थापित करने की अनुमति मिलने में कुछ समय ही बाकी है।
विज्ञापन

इस बीच डिपो परिसर में पुराने वर्कशॉप भवन को चरणबद्ध तरीके से तोड़ने का काम चालू हो गया है। पुराने वर्कशॉप के सभी ब्लॉक की दीवारों को तोड़कर पूरे परिसर को मिलाया जा चुका है। डीजल इंजन शिफ्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। दरअसल, बदायूं डिपो को मॉडल बस स्टैंड के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए शासन से मंजूरी भी मिल चुकी है। स्थानीय स्तर पर भी ज्यादातर औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। इसके लिए पुराने भवन और वर्कशॉप का ध्वस्तीकरण होना है। अधिकारियों ने वर्कशॉप परिसर से भवन को तोड़ने की कार्रवाई चालू कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नहीं लग रहा डिपो परिसर में बसों का जाम
- अब तक डिपो परिसर में ही वर्कशॉप और बस स्टैंड थे। ऐसे में स्थान कम होने के कारण बस स्टैंड पर बसों का जाम लगा रहता था। बदायूं डिपो के बेड़े में 131 बसें हैं। इसके अलावा दूसरे जिलों और दूसरे राज्यों की भी प्रतिदिन 250 से ज्यादा बसों का यहां आना-जाना होता है। अब डिपो में स्टैंड परिसर और वर्कशॉप के सभी ब्लॉक की दीवारों को तोड़कर आपस में मिला दिए जाने के बाद डिपो पर बसों के कारण जाम नहीं लग रहा। अधिकारियों का कहना है कि जल्द मॉडल स्टैंड का काम चालू होना है। डीजल पंप शिफ्ट होने के बाद पुराने भवन को तोड़ने का काम तेज होगा।

बदायूं डिपो के बदायूं बस स्टैंड को मॉडल बस स्टैंड के रूप में विकसित किया जाना है। वर्कशॉप को पहले ही दातागंज क्रॉसिंग स्थित नए भवन में शिफ्ट करा दिया गया है। पुराने वर्कशॉप को तोड़ने का काम चालू कर दिया गया है। अभी पुराने भवन को इस प्रकार से तोड़ा जा रहा है ताकि किसी तरह की समस्या न आए। वर्कशॉप के सभी ब्लॉक की दीवारों को तोड़कर पूरे परिसर को मिला दिया गया है। डीजल पंप को नए भवन में जल्द शिफ्ट करने की अनुमति मिल जाएगी।
- राजेश कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed