फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Outsourcing employees of medical college demonstrated

Budaun News: मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 17 Aug 2024 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Outsourcing employees of medical college demonstrated
बदायूं। चार माह से मानदेय न मिलने से परेशान राजकीय मेडिकल कॉलेज के करीब 250 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। प्राचार्य ने जल्द ही उनका वेतन दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने ठेकेदार से फोन पर बात कर वेतन दिलाने को कहा तब कहीं जाकर कर्मचारी शांत हुए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के करीब 250 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिल सका है। इसके लिए वह कई बार प्राचार्य से कह चुके हैं। हर बार प्राचार्य आश्वासन दे देते हैं। अब रक्षाबंधन निकट है, ऐसे में भी मानदेय मिलने की कोई सुगबुगाहट न देखकर कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को कर्मचारी इकट्ठा होकर मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर हड़ताल पर जाने की चेतावनी देने लगे। इस पर प्राचार्य एनसी प्रजापति ने बताया कि कर्मचारियों का चार माह का वेतन नहीं मिल सका है। इसके लिए उन्होंने शासन को सात बार पत्राचार भी किया। प्राचार्य ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि शासन से बात कर रक्षाबंधन से पहले मानदेय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed