फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Outbreak of fever, malaria and dengue in ten villages

दस गांवों में भी बुखार, मलेरिया और डेंगू का प्रकोप

Thu, 22 Sep 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:48 AM IST
सार

वजीरगंज ब्लॉक की सैदपुर सीएचसी से जुड़े करीब दस गांवों में भी बुखार, मलेरिया और डेंगू का प्रकोप है।गांव टिकरी, अख्तरा और नदवारी में भी हेल्थ कैंप लगे।बुधवार को टिकरी, अख्तरा और नदवारी में हेल्थ कैंपों में दो सौ से ज्यादा बुखार के मरीज मिले।

विज्ञापन
Outbreak of fever, malaria and dengue in ten villages
उरैना में स्वास्थ्य कैंप में रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण करतीं टीम। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं/सैदपुर। वजीरगंज ब्लॉक की सैदपुर सीएचसी से जुड़े करीब दस गांवों में भी बुखार, मलेरिया और डेंगू का प्रकोप है। यह गांव उरैना के आसपास के ही हैं। उरैना में छह लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी तो बुधवार को तीसरे दिन भी यहां दो स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। गांव टिकरी, अख्तरा और नदवारी में भी हेल्थ कैंप लगे।
विज्ञापन

मलेरिया विभाग की टीमों ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर 756 लोगों के सैंपल लेकर जांच की। इसमें डेंगू के चार, मलेरिया के छह और फैल्सीपेरम का एक मरीज मिला है। संदिग्ध डेंगू मरीजों का एलाइजा सैंपल भी भेजा गया। बुखार और बीमारियों से प्रभावित 11 गांवों के 265 से ज्यादा घरों में बुधवार को लार्वा जांचने के साथ दवाओं का छिड़काव कराया गया। उरैना के आसपास के नदवारी, टिकुरी, हतरा, अगेही, गोठा आदि गांव सैदपुर सीएचसी से जुड़े हुए हैं। इन गांवों में भी बीमारियों का व्यापक प्रकोप है। बुधवार को टिकरी, अख्तरा और नदवारी में हेल्थ कैंपों में दो सौ से ज्यादा बुखार के मरीज मिले।
विज्ञापन

11 गांवों में विशेष निगरानी को टीमें गठित
जिले के 11 गांव बीमारियों से प्रभावित हैं। जिले में बुधवार को डेंगू के सक्रिय रोगियों की संख्या 17 रही। इनमें चार रोगी ही शहर के हैं। अन्य सभी का ताल्लुक गांवों से हैं। ऐसे में स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग ने सर्वाधिक प्रभावित 11 गांवों के लिए विशेष निगरानी टीमें बना दी हैं। यह टीमें दिन में दो बार बीमारियों के संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- बारिश के सीजन में सफाई का बेहद ख्याल रखें।
- यदि बारिश के पानी में भीग जाएं तो पंखे कूलर के आगे न बैठें, बल्कि तुरंत कपड़े बदल लें।
- घर में रखे कूलर, पुराने टायर आदि किसी भी बर्तन में ज्यादा दिनों तक पानी भरकर न रखें। पुराना हो जाने पर पानी बदल लें।
- सर्दी, जुकाम या खांसी प्रभावित मरीज के सीधे संपर्क में न आएं।
- बार-बार हाथ धोएं। बाहर से आने के बाद तो इसे जरूर करें।
(जिला अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ. शिवमोहन कमल के अनुसार)
जिन गांवों में भी बुखार का प्रकोप है, वहां लगातर टीमें पहुंच रही हैं। इन दिनों मौसमी बीमारियों का सीजन है। लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होनें दें। बुखार, मलेरिया या डेंगू से अब तक जिले में कोई मौत नहीं हुई है। -डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed