फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   other

उपवास करने जा रहे कांग्रेसियों को किया गया नजरबंद

Sun, 22 Dec 2019 06:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
other
बदायूं। नागरिकता संशोधन कानून और भाजपा की नीति के विरोध में कांग्रेस के आंबेडकर पार्क में होने वाले उपवास कार्यक्रम से पूर्व ही पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निवर्तमान प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह के आवास पर नजरबंद कर लिया। दोपहर बाद सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट यहां पहुंचे तो कांग्रेसियों ने उन्हें ज्ञापन दिया। हालांकि निवर्तमान महासचिव के आवास पर रात तक फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

कांग्रेस का शनिवार को उपवास कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन सुबह ही पुलिस फोर्स ओमकार सिंह के आवास पर पहुंच गई। उनके आवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं को भी उन समेत पुलिस ने नजरबंद कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। ओमकार सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए हमें घर पर ही नजरबंद कर दिया जबकि उनसे कहा गया था कि कांग्रेसी किसी तरह भी शांति व्यवस्था खराब नही होने देंगे। शांतिपूर्ण तरीके से भूख हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार की हरकतों की पुरजोर निंदा करती है और अन्याय की लड़ाई में भारतीय नागरिकों और छात्रों के साथ एकजुट होकर खड़ी है।
विज्ञापन

इस मौके पर यहां काफी पुलिस तैनात रही। दोपहर बाद सीओ विनय कुमार द्विवेदी और सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार यहां पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। शाम पांच बजे तक यहां पुलिस फोर्स तैनात रही। इस मौके पर प्रेमलता यादव, शैलेश पाठक, मुन्ना लाल सागर, गौरव सिंह राठौर, राकेश वर्मा, वफ़ाती मियां, शफी अहमद, जाहिद गाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed