{"_id":"5d274b708ebc3e6ca72d49d8","slug":"other-badaun-news-bly3682206161","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों और शिक्षकों के बीच हुई झड़प की जांच करेंगे एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों और शिक्षकों के बीच हुई झड़प की जांच करेंगे एडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पिछले दिनों अंबियापुर ब्लॉक में शिक्षकों और प्रधानों की बैठक हुई थी। इसमें आरोप था कि कुछ शिक्षकों ने प्रधानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके विरोध में प्रधानों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया था। प्रधानों ने इसकी शिकायत डीएम से की। अब डीएम ने एडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बनाकर इसकी जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विगत 27 मई को अंबियापुर में शिक्षकों और प्रधानों की बैठक हुई थी। शिक्षा को कैसे बेहतर किया जा सकता है, इसको लेकर चर्चा होनी थी। इसमें प्रधानों की ओर से अपना पक्ष रखा गया। इसके बाद में शिक्षकों ने भी शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बात प्रधानों के सामने रखी। आरोप है कि किसी शिक्षक ने प्रधानों पर अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर दिया, जिसके बाद में सभी प्रधान बैठक का बहिष्कार करते हुए वहां से उठकर चले आए। प्रधानों ने डीएम से इसकी शिकायत की। इसके बाद में डीएम ने बीएसए, आरोपी शिक्षक और प्रधानों को बुलाया था, लेकिन निर्धारित समय पर बीएसए और शिक्षक डीएम के सामने उपस्थित नहीं हो सके। प्रधान अपने समय से डीएम के सामने उपस्थित हो गए थे। ऐसे में डीएम ने एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बनाई है, साथ ही एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।