फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   NHRC seek report of investigation in case of death of children in budaun

Budaun: गंगा एक्सप्रेसवे के गड्ढों में डूबने से बच्चों की मौत पर मानवाधिकार आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट

Sat, 22 Jul 2023 01:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 22 Jul 2023 01:27 PM IST
सार

एनएचआरसी ने यूपी के मुख्य सचिव, यूपीडा के सीईओ और डीएम बदायूं को नोटिस भेजा है, जिसमें बच्चों की मौत के मामलों की जांच करने और कार्रवाई कर छह हफ्ते में रिपोर्ट को आयोग के समक्ष पेश करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
NHRC seek report of investigation in case of death of children in budaun
इसी गड्ढे में डूबकर हुई थी बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे के गड्ढों में भरे बारिश के पानी में डूबकर बच्चों की मौत के मामलों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संज्ञान लिया है। एनएचआरसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, यूपीडा के सीईओ और डीएम बदायूं को नोटिस भेजकर बच्चों की मौत के मामलों की जांच करने और कार्रवाई कर छह हफ्ते में रिपोर्ट को आयोग के समक्ष पेश करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता अजीत सिंह यादव ने इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से की थी। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे का ठेका अडानी ग्रुप को दिया है, इसीलिए सरकार अनियमितताओं पर पर्दा डाल रही है। उन्होंने उघैती थानाक्षेत्र के गांव ऐपुरा के बच्चों फुरकान और आमीन की डूबकर हुई मौत के मामले समेत गंगा एक्सप्रेसवे के गड्ढों में डूबकर बच्चों की लगातार हो रही मौतों के मामलों पर एनएचआरसी में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर तीन जुलाई को आयोग ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हनी ट्रैप: नौकरीपेशा लोगों को जाल में फंसाती थीं लड़कियां, हिमानी की गिरफ्तारी के बाद कई गैंग रडार पर
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरपुर निवासी रंजीत की गंगा एक्सप्रेसवे में डूबने से हुई मौत के मामले पर उत्तर प्रदेश के राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव को कार्यवाही करने का आदेश दिया है। उन्होंने दोषी अधिकारियों -कर्मचारियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने, गंगा एक्सप्रेसवे की संबंधित निर्माण एजेंसी को ब्लैक लिस्ट कर काम से हटाने और पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed