{"_id":"bb8ccc35dff50d3ba0731d6db18c2b98","slug":"opening-wait-owarabrij-am-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन का इंतजार कर रहा ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन का इंतजार कर रहा ओवरब्रिज
badaun
Updated Mon, 01 Jun 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है। हल्के वाहन भी निकालना शुरू हो गए हैं। उद्घाटन के बाद इससे बड़े वाहन भी गुजरने लगेंगे। ओवरब्रिज निर्माण में पूरे दो वर्ष लग गए। निर्माण के समय इस रोड से आवागमन भी बंद कर दिया गया था। संकरी आबादी और बिल्डिंगों के बीच इसके निर्माण में भारी बाधाएं रहीं, लेकिन उन सभी बाधाओं को पार करते हुए ओवरब्रिज अपना रूप ले चुका है।
विज्ञापन
रेल लाइन के ऊपर का काम पूरा होने के बाद ओवरब्रिज के निर्माण में तेजी आई। शहर की अति महत्व की परियोजनाओं में शामिल उसावां रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है। 22.31 करोड़ की लागत से बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण लगभग पूरा होते ही लोगों में उत्साह का संचार हुआ है। निर्माण को लेकर जो मैटेरियल सड़क पर फैला पड़ा था उसे समेट लिया गया है। ओवरब्रिज के दोनों ओर नीचे सड़क निर्माण का काम अतिक्रमण न हटने की वजह से लटका पड़ा है।
विज्ञापन
दो वर्ष में पूरा हो सका निर्माण
ओवरब्रिज का निर्माण मई-2013 में शुरू हुआ था और मई 2015 में यह बनकर तैयार है। सांसद धर्मेंद्र यादव की प्राथमिकता का काम होने के कारण इसकी जल्दी-जल्दी समीक्षा होती रही है। खुद कई बार सांसद इस काम को देख गए हैं।
विज्ञापन
पांच माह का हुआ विलंब
सेतु निगम के अधिकारियों की माने तो पहले इसके काम समाप्ति की अवधि दिसंबर-14 थी लेकिन रेलवे के हिस्से में काम बिना इंजीनियरों की मदद के पूरा नहीं हो रहा था। रेलवे के निर्देश भी थे कि उनके इंजीनियरों की देखरेख में ही काम हो। इसमें विलंब हो जाने से फरवरी-15 तक काम पूरा करने को समय रखा गया। ऐसा नहीं हो सका और काम मई-15 में पूरा हुआ।
98 लाख वसूले लाइनें भी बेतरतीब
बिजली विभाग ने ओवरब्रिज निर्माण के समय लाइनें शिफ्ट कराईं थीं जो अभी भी बेतरतीब हैं। लाइन शिफ्टिंग के लिए 98 लाख की मोटी रकम वसूली थी। शिफ्टिंग के बाद भी बेतरतीब बिजली लाइन और पोलों से साइड रोड प्रभावित हो रहे हैं।
ओवरब्रिज का काम पूरा हो चुका है। इसके नीचे के साइड रोड बनाने को पहले तो नगर पालिका परिषद ने अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा तो संकरे मार्ग पर ही निर्माण शुरू कर दिया गया है।
-एनवी डेकाटे, सहायक अभियंता सेतु निगम
सपा सुप्रीमो और शिवपाल आएंगे
सब ठीकठाक रहा तो सांसद धर्मेंद्र यादव के संसदीय क्षेत्र में ओवरब्रिज के शुभारंभ अवसर पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और काबीना मंत्री शिवपाल यादव आएंगे। सपा सूत्रों के अनुसार इसकी तैयारी चल रही है। दोनों का एक साथ समय लेने की कोशिश भी की जा रही है।
292 एलईडी से जगमगाएगा ओवरब्रिज
बदायूं। ओवरब्रिज बनकर तैयार है। इसपर रंगरोगन के साथ ही प्रकाश व्यवस्था होनी है। इसके लिए 10 लाख रुपये मांगे गए, लेकिन विभाग को नहीं मिले। कार्ययोजना तैयार है और पोल बनाने को कानपुर की एक कंपनी को ठेका भी दे दिया गया है।
उप परियोजना प्रबंधक (इलेक्ट्रिक) प्रवेश कुमार ने बताया कि 15 जून तक ओवरब्रिज पर लाइटिंग का काम पूरा करना है। इसके लिए 10 लाख का एस्टीमेट तैयार हो चुका है। 29 विशेष प्रकार के पोलों को कानपुर की एक कंपनी को ठेका दिया गया है। इन पोलों पर 292 एलईडी लगाई जाएंगी।
यहां बता दें कि इसके लिए 15 जून तक का समय विभाग को काम पूरा करने को दिया गया है। इससे साफ जाहिर है कि ओवरब्रिज का उद्घाटन भी 15 जून के बाद ही हो सकेगा।