फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One and a half lakh rupees cheated from girl students in the name of job

नौकरी के नाम पर छात्राओं से ठगे डेढ़ लाख रुपये

Thu, 23 Dec 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees cheated from girl students in the name of job
उझानी (बदायूं)। कंप्यूटर कोर्स के डिप्लोमा और बाद में नौकरी दिलाने के नाम पर बदायूं के एक सेंटर के संचालक ने आठ-नौ छात्राओं से करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली। छात्राओं को ठगी का पता लगा तो वह बुधवार सुबह मध्यस्थ युवती के घर पहुंच गईं। कहासुनी के दौरान युवती के परिजन ने एक छात्रा के पिता के डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। छात्राओं ने कंप्यूटर संचालक और मध्यस्थ युवती के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

खुद को ठगी का शिकार बताते हुए बहादुरगंज मोहल्ले की रेनू पुत्री राजेश, रचना पुत्री प्रेमपाल, मुन्नी पत्नी बाबूराम और कोतवाली क्षेत्र के गांव कोठीनगला निवासी सुमन पुत्री भगवान सिंह ने प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह को घटनाक्रम से अवगत कराया। आरोप है कि पिछले महीना बहादुरगंज मोहल्ले की ही एक युवती उनके पास पहुंची और कंप्यूटर कोर्स का डिप्लोमा कराकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी से 15 तो किसी से 20 हजार रुपये लिए। कंप्यूटर सेंटर बदायूं का बताया गया। छात्राएं एक-दो बार कंप्यूटर सेंटर पर गईं। सेंटर से उन्हें बुक देकर टरका दिया गया। कई दिन इंतजार के बाद भी कोर्स शुरू नहीं हो पाया तो उन्हें ठगी का अहसास हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार सुबह रचना के साथ पिता प्रेमपाल मध्यस्थ युवती के घर रुपये मांगने पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई। सिर में डंडा मारकर प्रेमपाल का सिर फोड़ दिया गया। पुलिस ने घायल प्रेमपाल का मेडिकल कराया है। इसकी भनक लगते ही आरोपी युवती भी कोतवाली पहुंच गई। उसने खुद को बेगुनाह बताते हुए छात्राओं के परिजनों के खिलाफ तहरीर सौंप दी। बताया कि छात्राओं ने कंप्यूटर संचालक की संस्था से कुछ प्रोडेक्ट खरीदे हैं। वह अब रुपये मांग रही हैं। इसे लेकर कोतवाली के बाहर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। इधर, सीओ गजेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर हकीकत का पता लगाने के लिए जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed