फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   old person beaten

पुलिस ने बुजुर्ग को पीटा, विरोध में जाम लगाया

Sat, 12 Nov 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sat, 12 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
old person beaten
मार पिटाई
नोट बदलने कस्बे की स्टेट बैंक पहुंचे गंगा सहाय नाम के बुजुर्ग को सिपाही ने पीट दिया। इससे गुस्साए लोगों ने पहले तो बैंक पर हंगामा किया। बाद में रोड जाम कर दिया। करीब आधा घंटा के बाद पुलिस जाम खुलवा सकी।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर 11 निवासी गंगा सहाय (62) पुत्र शिवदास शनिवार को 500-1000 रुपये के कुछ नोट बदलने बैंक पहुंचे थे। लाइन में खड़े गंगा सहाय को सिपाही ने डंडा मार दिया। इससे लोग भड़क गए। बैंक पर हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए। आधा घंटा बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

रुपये जमा करने पहुंचे दिव्यांग को सिपाही ने पीटा
बदायूं। शहर के मोहल्ला काबूलपुरा गौटिया निवासी नीरथ साहू पुत्र राधेश्याम साहू दिव्यांग है। शनिवार को वह इंदिरा चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया में 500-1000 के नोट जमा करने पहुंचा था। बैंक में दिव्यांगों के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इस दौरान एक सिपाही ने तीरथ को पीट दिया। इस पर लोगों ने यहां हंगामा किया। हंगामा होने पर सिपाही मौका पाकर यहां से खिसक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed