फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Offensive post, lawsuit against CM

सीएम को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, डॉक्टर पर मुकदमा

Sun, 11 Jun 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Sun, 11 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Offensive post, lawsuit against CM
फेसबुक - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर गो मूत्र को लेकर कमेंट
विज्ञापन

बाद में गलती मानते हुए माफी मांगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर फेसबुक एकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करके जिला महिला अस्पताल के सर्जन डॉ. हाकिम सिंह फंस गए हैं। युवा वाहिनी ने डॉ. हाकिम सिंह के खिलाफ कोतवाली में धार्मिक भावनाएं भड़काने और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
जिला महिला अस्पताल के सर्जन डॉ. हाकिम सिंह ने नौ जून को सुनीता बुद्ध और रिजवान नाम की दो फेसबुक आईडी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो वाली पोस्ट को अपनी फेसबुक आईडी पर शेयर किया। इसमें मुख्यमंत्री और गो मूत्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इसका विरोध हुआ तो डॉ. हाकिम सिंह ने 10 जून को इस पोस्ट के लिए माफी भी मांगी। इस बारे में युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पता लगा तो उनमें गुस्सा दौड़ गया। युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मयूर वैश्य, जितेंद्र, आदेश शर्मा, कपिल चौधरी, अंकित सिंह, कौशल आदि कोतवाली पहुंचे। मामले में डॉ. हाकिम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

वर्जन-
आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में विवेचना की जा रही है। खुराफात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी - कमल किशोर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed